अमेरिका में आव्रजन विरोध-प्रदर्शन में 400 लोग गिरफ्तार, लूटपाट और बर्बरता के जवाब में लगाया कर्फ्यू

हिरासत में लिए गए लोगों में 330 अवैध प्रवासी शामिल 

अमेरिका में आव्रजन विरोध-प्रदर्शन में 400 लोग गिरफ्तार, लूटपाट और बर्बरता के जवाब में लगाया कर्फ्यू

अमेरिका में लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग ने आव्रजन विरोध प्रदर्शन में लगभग 400 लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया है।

लॉस एंजिल्स। अमेरिका में लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग ने आव्रजन विरोध प्रदर्शन में लगभग 400 लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है। गिरफ्तार और हिरासत में लिए गए लोगों में 330 अवैध प्रवासी और 157 लोग शामिल हैं, जिन्हें हमला और बाधा डालने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े शहर में मंगलवार रात से शुरू हुए कफ्र्यू की पहली रात में लोगों के तितर-बितर न होने के कारण 203 गिरफ्तारियाँ हुईं और कफ्र्यू का उल्लंघन करने के लिए 17 लोगों की गिरफ्तारियाँ हुई।

लॉस एंजिल्स की मेयर करेन बास ने मंगलवार शाम को शहर के डाउनटाउन के कुछ हिस्सों के लिए कफ्र्यू की घोषणा की, जो स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे से बुधवार सुबह 6:00 बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारियों ने दिन में बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के बाद सोमवार रात शहर में हुई लूटपाट और बर्बरता के जवाब में सीमित कफ्र्यू लगाया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम और अन्य स्थानीय अधिकारियों की आपत्तियों के बावजूद लॉस एंजिल्स क्षेत्र में 4,000 से अधिक नेशनल गार्ड सैनिकों और लगभग 700 सक्रिय नौसैनिकों को भेजा है।

Read More राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा

 

Read More फेल हुआ ट्रंप का सीजफायर: थाईलैंड का कंबोडिया पर एयर स्ट्राइक, थाई सैनिक की मौत, फिर शुरू हुई दोनों देशों में जंग

Read More IndiGo पर भारी संकट: 7वें दिन भी 350 फ्लाइट्स कैंसिल, जानें क्या हैं दिल्ली, अहमदाबाद जैसे एयरपोर्ट पर हालात?

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...
दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग