दीपके, सौरभ और रांका कोर्ट से रिहा: जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन का ऐलान, CJP नेताओं की रिहाई के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी
यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम पुलिस ने छोड़ा
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार को एक बार फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पार्टी के तीन प्रमुख नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को अदालत से रिहा कर दिया गया है। वहीं, गुरुग्राम पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी छोड़ दिया है।
शनिवार को प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने वकील महमूद प्राचा से जुड़े करीब 50 वकीलों को हिरासत में लेकर यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रखा था। शनिवार रात रिहाई के बाद भी उन्होंने प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। हालांकि, पुलिस ने रात करीब तीन बजे सभी को घर भेज दिया।
रविवार सुबह जंतर-मंतर पर CJP का कोई कार्यकर्ता नजर नहीं आया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पार्टी ने अपने नेताओं की हिरासत के विरोध में समर्थकों से दोबारा जुटने की अपील की थी।

Comment List