वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें

फॉर्म-6 के नियमों और मतदाता पंजीकरण पर उठाए सवाल

वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 के नियमों में बदलावों को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पांच प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें मतदाता सूची में बदलाव का पूरा डेटा सार्वजनिक करना और अपील का अवसर देना शामिल है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता पंजीकरण के नियमों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन बदलावों से चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता प्रभावित हो रही है। चुनाव आयोग का कहना है कि उसके फैसले कानूनी प्रक्रियाओं के तहत लिए गए हैं और आयुक्तों के बीच मतभेद संस्थागत विचार-विमर्श का हिस्सा हैं।

खरगे ने कांग्रेस की ओर से पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें मतदाता सूची में किए गए बड़े बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करना, हटाए गए मतदाताओं को इसकी जानकारी देकर अपील का अवसर देना, राजनीतिक दलों को संबंधित डेटा समय पर उपलब्ध कराना, गंभीर गड़बड़ियों की समयबद्ध स्वतंत्र जांच और चुनाव संबंधी डेटा व फैसलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना शामिल है।

उन्होंने फॉर्म-6 में किए गए बदलावों पर भी सवाल उठाए। चुनाव आयोग ने हालांकि स्पष्ट किया है कि मूल फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया गया, बल्कि एसआईआर से जुड़ा एक अलग घोषणा-पत्र जोड़ा गया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 के नियमों...
परिवहन विभाग : दूसरे बजट मद से बिल आहरित करने पर जताई आपत्ति, नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
राजस्थान रोडवेज के 63वें स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह, श्रेष्ठ परिणाम और डीजल औसत वाले डिपो-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान
केंद्र-राज्यों के बीच बनेगा मजबूत समन्वय, हर माह ऑनलाइन बैठक और साप्ताहिक स्तर पर होगी कृषि समीक्षा : चौहान
एशियाई खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर राज्यपाल बागडे ने नीरू ढांडा को बधाई दी
नेपाल में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन का कहर: 21 लोगों की मौत, 1500 से अधिक विस्थापित
‘राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान’, रेवंत रेड्डी के बयान पर विहिप के विनोद बंसल का पलटवार