विदेश से लौटे मेडिकल छात्रों से इंटर्नशिप के लिए नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क

संबंधित भत्ते देय होंगे

विदेश से लौटे मेडिकल छात्रों से इंटर्नशिप के लिए नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क
विदेश से लौटे मेडिकल छात्रों से इंटर्नशिप के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। भारतीय चिकित्सा आयोग ने विदेशी मेडिकल छात्रों से संबंधित दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार राज्य सरकार और स्वायतत संस्थानों के मेडिकल कॉलेज विदेशों से लौटे मेडिकल छात्रों से इंटर्नशिप करने के लिए कोई शुल्क नहीं वसूलेंगे।

नई दिल्ली। विदेश से लौटे मेडिकल छात्रों से इंटर्नशिप के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। भारतीय चिकित्सा आयोग ने विदेशी मेडिकल छात्रों से संबंधित दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार राज्य सरकार और स्वायतत संस्थानों के मेडिकल कॉलेज विदेशों से लौटे मेडिकल छात्रों से इंटर्नशिप करने के लिए कोई शुल्क नहीं वसूलेंगे। यूक्रेन के युद्ध ग्रस्त होने के कारण भारत के हजारों मेडिकल छात्र चिकित्सा संबंधी पढ़ाई अधूरी छोड़कर स्वदेश वापस लौट रहे हैं। इनमें से कई छात्र  अध्ययन पूरा कर चुके हैं और इंटर्नशिप कर रहे हैं।

नियम के अनुसार संबंधित भत्ते देय होंगे
आयोग के यह निर्देश अगले आदेश तक मान्य होंगे आयोग ने कहा है कि इंटर्नशिप के दौरान विदेशी मेडिकल छात्रों को नियम के अनुसार संबंधित भत्ते देय होंगे। आयोग ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं और कहा है कि मानकों को पूरा करने वाले विदेशी मेडिकल छात्रों को राज्य चिकित्सा परिषदों को इंटर्नशिप के लिए उनका पंजीकरण करना चाहिए। आयोग ने कहा है कि 12 महीने की इंटर्नशिप कर रहे छात्रों पर यह दिशा निर्देश प्रभावी होंगे। छात्र 12 महीने या जितनी महीने के इंटर्नशिप बाकी हो, उसे पूरी कर सकेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा