देश में अन्न के भंडार भरे, फल-सब्जियां भी पर्याप्त : शिवराज सिंह चौहान ने संवादाताओं से की बात, कहा- जम्मू-कश्मीर और पंजाब जैसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी की जाएगी चर्चा 

किसी चीज की कोई कमी नहीं है : शिवराज

देश में अन्न के भंडार भरे, फल-सब्जियां भी पर्याप्त : शिवराज सिंह चौहान ने संवादाताओं से की बात, कहा- जम्मू-कश्मीर और पंजाब जैसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी की जाएगी चर्चा 

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि देश में चावल-गेहूं के भंडार भरे हैं, दालों का भी बफर स्टाक है और किसी चीज की कोई कमी नहीं है

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि देश में चावल-गेहूं के भंडार भरे हैं, दालों का भी बफर स्टाक है और किसी चीज की कोई कमी नहीं है। चौहान ने आज यहां खाद्यान्न भंडारण की एक समीक्षा बैठक के बाद संवादाताओं से कहा कि जनता को खाद्यान्न की कोई कमी नहीं आएगी। सरकार ने खाद्यान्न सुरक्षा सुनिश्चित की है। यह बैठक पहलगाम में आतंकवादी हमलों के बाद पाकिस्तान पर भारतीय सेना की कार्रवाई के मद्देनजर बुलाई गई थी। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से फसल बुआई, खाद्यान्न, फल-सब्जी उत्पादन तथा उपलब्धता की जानकारी लेने के साथ मौजूदा परिस्थितियों में किसानों को कहीं-कोई दिक्कत नहीं आने देने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “खाद्यान्न सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। गेहूं, चावल और अन्य अनाज हमारे पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बंपर उत्पादन हुआ है, किसानों से खरीद भी जारी है। हमारे पास अन्न के भंडार इस समय भरे हुए हैं।”

चौहान ने बताया कि वर्ष 2023-24 में कुल खाद्यान्न उत्पादन 3322.98 लाख टन था, जो 2024-25 में बढ़कर 3474.42 लाख टन तक पहुंच गया है। चावल की भी कोई कमी नहीं है। पिछले साल के 1378.25 लाख टन के मुकाबले इस साल 1464.02 लाख टन उत्पादन हुआ है। पिछले साल गेहूं 1132.92 लाख टन था , जो इस बार 1154.30 लाख टन उत्पादन अनुमानित है, जिसमें और बढ़ोत्तरी की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि दालों का उत्पादन भी भरपूर हुआ है, जो 242.46 लाख टन से बढ़कर 250.97 लाख टन हो गया। वहीं कुल तिलहन 396.69 लाख टन से 428.98 लाख टन उत्पादन हो गया है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि “फल-सब्जियों का उत्पादन पर्याप्त है। बागवानी फसलों का उत्पादन भी पिछले साल के 3547 लाख टन की तुलना में 3621 लाख टन हो गया है। आलू पिछले वर्ष 570.53 लाख टन था, जो इस बार 595.70 लाख टन है। प्याज 242.67 लाख टन था, जो इस साल 288.77 लाख टन है। इसी तरह, टमाटर 213. 23 लाख टन से बढ़कर 215.49 लाख टन है। वर्ष 2024-25 में अभी तक 539.88 लाख टन धान खरीदा जा चुका है। इसी तरह 267.02 लाख टन गेहूं किसानों से खरीदा जा चुका है और यह सिलसिला जारी है। चावल-गेहूं के भंडार भरे हैं, दालों का बफर स्टाक हमारे पास है, किसी चीज की कोई कमी नहीं है। अगली फसल के लिए भी किसान तैयार है।”

Read More दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0: पुरानी कार को इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट करवाने पर दिल्ली सरकार देगी 50,000 रुपए, जानें योजना लागू होने किसे मिलेगा इसका लाभ

उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में कई बार गांव खाली कराए जाते हैं तो ऐसे में हम यह आंकलन भी कर रहे हैं कि वहां अभी कौन-सी फसल बोई जाती है, जिसके लिए बीज और अन्य सामग्री भी हम तैयार रखेंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और पंजाब जैसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी चर्चा की जाएगी।

Read More पंचायत राज विभाग कराएगा विद्यालयों में शौचालय की सफाई, मदन दिलावर ने दिए निर्देश, कहा- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होंगे स्वच्छ स्कूल परिसर

Post Comment

Comment List

Latest News

विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट, उत्तर प्रदेश को 17 रनों से हरा सौराष्ट्र अंतिम 4 में विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट, उत्तर प्रदेश को 17 रनों से हरा सौराष्ट्र अंतिम 4 में
वर्षा प्रभावित विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में सौराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश को वीजेडी पद्धति से 17 रन से हराकर...
जीएसटी में कटौती के बाद यात्री वाहनों की बिक्री दिसंबर में 27 प्रतिशत बढ़ी, सालाना बिक्री का भी बना नया रिकॉर्ड
ड्रेनेज सिस्टम होगा मजबूत, बनेगा मेजर कॉ्प्रिरहेंसिव प्लान : जेडीए, नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग मिलकर तैयार करेंगे योजना
बागेश्वर में भूकंप के झटके, रिएक्टर पैमाने पर रही 3.5 रिएक्टर
विश्वकप के कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव : आईसीसी ने दिलाया भारत में सुरक्षा का भरोसा, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को लगा झटका
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे-राहुल ने दी देशवासियों को लोहड़ी की बधाई
अवैध हथियार की सूचना पर फ्लैट में दबिश : टीम को मिली 2.37 करोड़ रुपए की ड्रग्स, नाइनीरियन कनेक्शन भी मिला; किराए से रहता है आरोपी