उत्तराखंड: जोशीमठ में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार; राहत-बचाव अभियान शुरू

जेपी डैम के ऊपर जंगल में दिखा धुआं

उत्तराखंड: जोशीमठ में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार; राहत-बचाव अभियान शुरू
उत्तराखंड के जोशीमठ में बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ के बीच ट्रांस भारत कंपनी का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें पायलट सहित छह लोग सवार थे। जेपी डैम के ऊपर जंगल में आग दिखने के बाद एसडीआरएफ और बचाव दल मौके के लिए रवाना हुए हैं। अन्य हेलीकॉप्टरों से रेकी जारी है।

देहरादून। उत्तराखंड के जोशीमठ में बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ के बीच ट्रांस भारत कंपनी का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित छह लोग सवार थे। हादसे के बाद उसके पहाड़ी चट्टान पर गिरने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। 

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी के अनुसार, जेपी डैम के ऊपर जंगल में आग लगने की सूचना मिली है। घटनास्थल का पता लगाने के लिए दूसरे हेलीकॉप्टरों से रेकी कराई जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के प्रमुख मंदिरों में शुरू होगी लाइव दर्शन की सुविधा, अतिक्रमण हटाने के निर्देश  राजस्थान के प्रमुख मंदिरों में शुरू होगी लाइव दर्शन की सुविधा, अतिक्रमण हटाने के निर्देश 
राजस्थान के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं को अब लाइव दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्य सचिव ने मंदिरों की...
आईडीबीआई बैंक निजीकरण मामला: कांग्रेस ने बैंक बनाए, केंद्र सरकार ने लूटे, जानें क्या-क्या बोले राहुल? 
राजस्थान में टोल सड़कों के रख-रखाव पर जीएसटी भुगतान की नई व्यवस्था, 1 नवंबर से होगी लागू 
भाजपा कार्यसमिति बैठक: मिशन-2027 के लिए उप्र भाजपा ने कार्यकर्ताओं को सौंपे पांच बड़े लक्ष्य
विश्वविद्यालयों को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कोर्स विकसित करने के निर्देश, उत्कृष्टता केंद्र बनाने पर जोर 
चार दिन में दो घटनाओं से अभिभावकों में दहशत : स्कूल से कॉलेज तक असुरक्षित बच्चे, सवालों के कठघरे में सुरक्षा इंतजाम
झाड़ियां में मिला दो दिन पुराना अज्ञात सेवक का शव, जानें पूरा मामला