पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी बस; 8 की मौत, 32 घायल

जांच शुरू

पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी बस; 8 की मौत, 32 घायल
पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के राजनपुर जिले में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। कराची से डेरा गाजी खान जा रही एक यात्री बस सड़क के कंक्रीट डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कम से कम 8 यात्रियों की मौत हो गई और 32 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पूर्वी पंजाब प्रांत के राजमार्ग पर बुधवार तड़के एक यात्री बस के पलट जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। एक बचाव अधिकारी ने मीडिया को यह जानकारी दी। सरकारी आपातकालीन सेवा 'रेस्क्यू 1122' के एक अधिकारी के अनुसार, यह दुर्घटना राजनपुर जिले में बंगला हिदायत के पास हुई, जहां दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची से पंजाब के डेरा गाजी खान जिले की ओर जा रही एक बस सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और क्षतिग्रस्त वाहन से यात्रियों को बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि महिलाओं और बच्चों सहित शवों और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया, जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कंक्रीट के सड़क डिवाइडर के बारे में वाहन चालकों को सचेत करने के लिए चेतावनी संकेत या मार्किंग न लगाने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के वास्ते जांच शुरू कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा