2027 में मणिपुर फतह का प्लान: खरगे-राहुल ने संभाली कमान, वेणुगोपाल ने कहा- भाजपा की विदाई तय

2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों का दिया हवाला

2027 में मणिपुर फतह का प्लान: खरगे-राहुल ने संभाली कमान, वेणुगोपाल ने कहा- भाजपा की विदाई तय
नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने मणिपुर के शीर्ष नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव और राज्य के हालात पर मंथन किया। बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने भाजपा सरकार पर जातीय संघर्ष, कुशासन और जनाक्रोश को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा किया।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को यहां मणिपुर के पार्टी प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता के साथ बैठक कर राज्य में अगले वर्ष के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा की। बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ व्यापक जनाक्रोश है और 2027 में जनता उसे सत्ता से बेदखल कर देगी।

वेणुगोपाल ने कहा कि रविवार को रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब भाजपा शासित राज्य में बढ़ती सत्ता विरोधी भावना की महज एक झलक था। उन्होंने आरोप लगाया कि नफरत, लूट, जमीनों पर कब्जे और कुशासन ने राज्य में भाजपा के शासन मॉडल की पहचान बना ली है। मणिपुर की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में जातीय संघर्ष की आग अब भी जारी है और इसके लिए सत्तारूढ़ शासन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मणिपुर की दोनों सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था और जनता अब उसे पूरी तरह सत्ता से बाहर करना चाहती है।

वेणुगोपाल ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता राज्य से भाजपा को सत्ता से हटाकर कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में जनहित पर आधारित शासन की वापसी सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा