एक मंच पर इंडिया गठबंधन के दिग्गज: भाजपा पर बरसे, राहुल से ममता- अखिलेश से तेजस्वी तक ने खोला मौर्चा; जेल जाएंगे ज्ञानेश कुमार

ममता बनर्जी ने बंगाल एसआईआर पर जताई चिंता

एक मंच पर इंडिया गठबंधन के दिग्गज: भाजपा पर बरसे, राहुल से ममता- अखिलेश से तेजस्वी तक ने खोला मौर्चा; जेल जाएंगे ज्ञानेश कुमार
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली में राहुल गांधी, खरगे, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव सहित प्रमुख विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। नेताओं ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) में गड़बड़ी और चुनावी निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोला।

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली में विपक्षी दलों के नेताओं ने एकजुट होकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव, महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया। नेताओं ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों, चुनाव प्रक्रिया और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार को घेरा।

राहुल गांधी: ज्ञानेश कुमार ने चुनाव प्रक्रिया काे प्रभावित किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को जेल भेजा जाएगा। राहुल ने भाजपा पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए विपक्ष की लड़ाई जारी रखने की बात कही।

मल्लिकार्जुन खरगे: डरेंगे नहीं, संघर्ष जारी रखेंगे

Read More इंदिरा गांधी जयंती: खरगे और सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की 'लौह महिला' को शत-शत नमन 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्ष भाजपा के दबाव में झुकने वाला नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपने करीबी लोगों के जरिए मतदाताओं के अधिकार प्रभावित कर रहे हैं। खरगे ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार पद पर बने रहेंगे, विपक्ष का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा को सत्ता से हटाने का आह्वान किया।

Read More चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का खतरा, ओडिशा में 54 मछुआरों को बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंचाया

ममता बनर्जी: बंगाल एसआईआर से सबसे ज्यादा प्रभावित

Read More न नौकरी बढ़ रही, न वेतन... जयराम ने केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल इस प्रक्रिया से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल है। ममता ने स्पष्ट किया कि विपक्ष इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगा और लोकतंत्र बचाने के लिए संघर्ष जारी रखेगा। उन्होंने युवाओं से भी इस अभियान में साथ आने की अपील की।

अखिलेश यादव: यूपी में 1.27 करोड़ वोट कटने का दावा

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 1 करोड़ 27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। अखिलेश ने भाजपा पर चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि अब वह निष्पक्ष तरीके से चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने रामलीला मैदान की रैली को लोकतंत्र की लड़ाई का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।

तेजस्वी यादव: ज्ञानेश कुमार को बताया केंद्र का मोहरा

राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को केंद्र सरकार का मोहरा बताया और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की। तेजस्वी ने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिशों के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।

महबूबा मुफ्ती: बदलाव का समय आ गया है

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़ को बदलाव का संकेत बताया। उन्होंने भाजपा पर धार्मिक मुद्दों के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया। महबूबा ने विपक्षी समर्थकों से संघर्ष जारी रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की।

फारूक अब्दुल्ला: संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हों

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उनका परिवार और पार्टी देश के लिए हमेशा खड़े रहे हैं और आगे भी ऐसा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोग भारतीय हैं। देश के संविधान और एकता को बचाने के लिए सभी को अपनी ताकत का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने भाजपा को सत्ता से हटाने का भी आह्वान किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा