पीएम मोदी ने फ्लाईदुबई के ‘हीरो’ कैप्टन स्मित मच्छार से की फोन पर बात, बहादुरी की सराहना कर कहा- देश को आप पर गर्व

दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान में यात्रियों की जान बचाई

पीएम मोदी ने फ्लाईदुबई के ‘हीरो’ कैप्टन स्मित मच्छार से की फोन पर बात, बहादुरी की सराहना कर कहा- देश को आप पर गर्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबाई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बात कर उनकी बहादुरी की सराहना की। कॉकपिट में सह-पायलट के चाकू से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, कैप्टन ने सूझबूझ से दरवाजा खोलकर 174 यात्रियों और चालक दल की जान बचाई।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बात कर उनके साहस की सराहना की। मोदी ने मच्छार को ‘हीरो’ बताते हुए कहा कि पूरे देश को उनकी बहादुरी पर गर्व है। उन्होंने कैप्टन के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। बातचीत के दौरान मच्छार ने प्रधानमंत्री को विमान में हुई घटना और उस दौरान सामने आई चुनौतियों के बारे में बताया।

दरअसल, 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में कॉकपिट के अंदर सह-पायलट ने भारतीय कैप्टन मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोलकर चालक दल और यात्रियों को स्थिति संभालने में मदद का मौका दिया। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित आपात लैंडिंग कराई गई। हादसे में मच्छार घायल हुए और उनका इलाज चल रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक मिलने पर राज्यपाल ने दी बधाई, कहा- खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक मिलने पर राज्यपाल ने दी बधाई, कहा- खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने एशियाई खेलों में महिला रिकर्व टीम और महिलाओं के 75 किग्रा मुक्केबाजी वर्ग में भारत को...
तेलंगाना में इंडिगो फ्लाइट में टली अनहोनी : यात्री ने की इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, क्रू मेंबर ने किया तुरंत बीच-बचाव
आप का शहीद स्मारक पर वोट चोरी विरोध, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग
सीएम भजनलाल शर्मा ने पंचायती राज जनप्रतिनिधियों से किया राज्य स्तरीय संवाद, धोती पहनकर पहुंचे, सरपंचों से सीधा संवाद
कम्पनी के स्टॉक में सेंध : करोड़ों का माल साफ, 7 कर्मचारी पकड़े
अतिक्रमण पर निगम की सख्ती : 10 कैंटर सामान जब्त, 76 हजार 500 रुपए कैरिंग चार्ज वसूला
द्रव्यवती के पार आसान होगा सफर : पांच पुलिया जोड़ेंगी जयपुर की राहें, जेडीए करा रहा पुलिया कल्वर्ट का निर्माण