राहुल ने रैली में उमड़े जनसैलाब का जताया आभार, कांग्रेस बोली- सत्य की होगी जीत और भाजपा.... 

आगामी चुनावों में इंडिया गठबंधन की जीत का दावा

राहुल ने रैली में उमड़े जनसैलाब का जताया आभार, कांग्रेस बोली- सत्य की होगी जीत और भाजपा.... 
रामलीला मैदान की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली में रिकॉर्ड भागीदारी पर राहुल गांधी ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि लोकतंत्र और सत्य की जीत तय है। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि बाजार बंदी का डर फैलाकर दुष्प्रचार करने की भाजपा की साजिश पूरी तरह विफल रही।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में बड़ी संख्या में शामिल होकर वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए लोगों का आभार जताते हुए कहा है कि इस जनसमर्थन से स्पष्ट हो गया है कि लोकतंत्र और सत्य की जीत होगी तथा आने वाली चुनावों में इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित होगी। राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा, वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए रिकॉर्ड संख्या में पहुंचने के लिए धन्यवाद। उन्होंने विश्वास जताया कि लोकतंत्र की जीत होगी, सत्य की जीत होगी और इंडिया गठबंधन विजयी होगा।

इस बीच संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि इंडिया गठबंधन की महारैली को बदनाम करने और लोगों को दिल्ली आने से रोकने के लिए व्यापारियों के नुकसान तथा बाजार बंद होने का डर फैलाया गया लेकिन भाजपा का यह पूरा दुष्प्रचार पंक्चर हो गया। उन्होंने कहा कि इसका मकसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए वोट चोरी और चुनाव आयोग की जवाबदेही के असली मुद्दे से देश का ध्यान भटकाना तथा लोगों को महारैली में शामिल होने से हतोत्साहित करना था लेकिन इसका उलटा असर हुआ।

जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की अपील पर लोगों ने दिल्ली के बाजारों में खरीदारी की। पुरानी दिल्ली के थोक बाजारों में दुकानें खुलीं और कारोबार हुआ। छोटे दुकानदारों तथा रेहड़ी-पटरी वालों से भी लोगों ने सामान खरीदा। उन्होंने कहा कि अखबारों की रिपोर्ट ने भाजपा के झूठे दुष्प्रचार की पोल खोल दी है। उन्होंने दिल्ली के व्यापारियों, दुकानदारों और नागरिकों का आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने लोकतांत्रिक विरोध के साथ स्थानीय कारोबार का भी समर्थन किया। जयराम रमेश ने कहा कि इस रैली को प्रभावित करने के लिए सारे दुष्ट प्रचारकों के पंक्चर होने से साबित हो गया है कि लोकतंत्र की आवाज को न डर से दबाया जा सकता और न दुष्प्रचार से। जनता वोट का अधिकार भी बचाएगी, कारोबार भी चलाएगी और जवाबदेही भी मांगेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

यूडीएच विभाग की 96.94 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण, 3,985 परिवाद लंबित  यूडीएच विभाग की 96.94 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण, 3,985 परिवाद लंबित 
नगरीय विकास एवं आवासन विभाग की राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में विभाग ने 96.94 प्रतिशत...
सोनिया गांधी ने की लालू प्रसाद यादव से मुलाकात, स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी, RJD सुप्रीमो ने कहा- पुराने दिनों की यादें हुई ताजा 
राइड बुक करने पर युवक से गाली-गलौज, लोकेशन पर बुलाकर की मारपीट
पत्नी के शौक ने बनाया चोर: शोरूम से चुराई 23 लाख की कार लेकिन GPS ने खोल दी पोल, जानें पूरा मामला ?
आईएएस शिखर अग्रवाल को कॉटेज-विला खरीदने पर सरकार का नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी के असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव 
रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, सैनिकों के लिए आपूर्ति पहुंचा रहे मालवाहक जहाज़ पर एयर स्ट्राइक