राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 

राहुल गांधी पर विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी सरकार

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना गंभीर आरोप लगाए। सरकार इसे विशेषाधिकार का उल्लंघन मानते हुए प्रस्ताव लाएगी। उन्होंने भाषण के बाद सदन छोड़ने पर भी आपत्ति जताई।

नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन में एक मंत्री के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाये हैं इसलिए सरकार ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।
 
किरेन रिजिजू ने संसद परिसर में बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी ने पूर्व सूचना दिये बिना सदन में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर गंभीर आरोप लगाये हैं। यह विशेषाधिकार का गंभीर उल्लंघन है। इसकी सूचना लोकसभा अध्यक्ष को दी जायेगी।

किरेन रिजिजू ने कहा कि बजट पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कोई उपयोगी और ठोस बात नहीं की। वह केवल बेबुनियाद आरोप लगा रहे थे। राहुल गांधी जब आरोप लगा रहे थे तब उनसे किरेन रिजिजू ने कहा कि जब शाम पांच बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चर्चा का जवाब देंगी तब वह सदन में मौजूद रहें।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता सदन में अपना भाषण देने के बाद सदन से चले गये जबकि नियम है कि एक बार कोई सदस्य अपना भाषण समाप्त करने के बाद सदन से तुरंत वापस नहीं जाता है। राहुल गांधी हमेशा अपना भाषण देकर सदन से चले जाते हैं। यह गंभीर मामला है।

 

Read More कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी

Post Comment

Comment List

Latest News

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका : अदालत ने ठुकराई ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की अर्जी, असम सीएम की पत्नी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका : अदालत ने ठुकराई ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की अर्जी, असम सीएम की पत्नी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की अर्जी ठुकरा दी है। असम के मुख्यमंत्री...
संसाधनों के अभाव में दम तोड़ रहा देईखेड़ा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एक चिकित्सक के भरोसे अस्पताल
‘विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया’ ने तृप्ति डिमरी को बनाया ब्रांड एंबेसडर : लॉन्च हुआ समर सिग्नेचर और कूल एयर कैंपेन, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
कुंडला गांव में पेयजल संकट, कैसे बुझेगी प्यास
कर्नाटक में बस की कार से टक्कर : कार जलकर खाक, हादसे में 6 लोगों की मौत
कछुआ चाल से चल रहा सीवरेज के प्रोपर्टी कनेक्शन का काम, जानें पूरा मामला
जनगणना 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार : पहले चरण की जानकारी साझा, झालाना डूंगरी में प्रेसवार्ता आयोजित, मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य