उप्र विधान परिषद चुनाव: लखनऊ, बरेली और मेरठ में BJP ने लहराया परचम, वाराणसी में SP को मिली जीत

जल्द आएंगे अंतिम परिणाम

उप्र विधान परिषद चुनाव: लखनऊ, बरेली और मेरठ में BJP ने लहराया परचम, वाराणसी में SP को मिली जीत
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 शिक्षक एवं स्नातक सीटों की मतगणना में भाजपा ने 4 सीटों (लखनऊ, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक और मेरठ शिक्षक व स्नातक) पर जीत दर्ज की है, जबकि सपा ने वाराणसी शिक्षक सीट जीती है। शेष 6 सीटों पर कांटे की टक्कर के साथ रुझान जारी हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) को एक सीट पर सफलता मिली है। मतगणना के रुझानों के अनुसार, भाजपा दो सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सपा चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने लखनऊ शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक, मेरठ स्नातक और मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में जीत दर्ज की है। वहीं, सपा ने वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट अपने नाम की है।

शेष छह सीटों पर मतगणना के रुझान सामने आए हैं। सपा इलाहाबाद-झांसी स्नातक, वाराणसी स्नातक, लखनऊ स्नातक और आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। वहीं, भाजपा आगरा स्नातक और गोरखपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए है। विधान परिषद की इन 11 सीटों के चुनाव परिणामों पर राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही सभी सीटों पर दलों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

करवाचौथ शो का पोस्टर विमोचन, कल क्लार्क्स आमेर में सजेगी महफिल करवाचौथ शो का पोस्टर विमोचन, कल क्लार्क्स आमेर में सजेगी महफिल
होटल क्लार्क्स आमेर में इस गुरुवार को आयोजित होने वाले चांद का दीदार, प्यार का इजहार कार्यक्रम के भव्य पोस्टर...
यह तो बस शुरुआत है! जियो के शेयर लिस्टिंग पर और क्या बोले आकाश अंबानी ?
चार पंचायत समितियों की 90 सीटों पर मुकाबला, बकानी में सुबह 10 बजे तक 19.08 प्रतिशत मतदान
मिलीभगत और गलत कार्रवाई, हथियार तस्करी के मामले में सीएसटी का हेड कांस्टेबल समेत 4 गिरफ्तार
उप्र विधान परिषद चुनाव: लखनऊ, बरेली और मेरठ में BJP ने लहराया परचम, वाराणसी में SP को मिली जीत
सूखे की सूची से बाहर किसानों की भी सुने सरकार, दोबारा हो गिरदावरी : अशोक गहलोत
तकनीकी विकास के बीच नौकरी की चिंता