‘ABCD 3’ में लीड रोल की ख्वाहिश जताते हुए राघव जुयाल बोले- अब साइड में नहीं, बीच में रहूंगा, हीरो बनना है सपना

कई साल पहले अभिनेता ने ‘एबीसीडी 2’ में काम किया था

‘ABCD 3’ में लीड रोल की ख्वाहिश जताते हुए राघव जुयाल बोले- अब साइड में नहीं, बीच में रहूंगा, हीरो बनना है सपना
बॉलीवुड अभिनेता राघव जुयाल ‘एबीसीडी 3’ में हीरो बनना चाहते हैं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राघव जुयाल ‘एबीसीडी 3’ में हीरो बनना चाहते हैं। ‘किल’ और ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में जबरदस्त परफॉर्मेंस देने के बाद राघव जुयाल अब ‘एबीसीडी 3’ में लीड रोल करना चाहते हैं।

हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान राघव ने खुलकर कहा- मेरा एक सपना है। कई साल पहले मैंने ‘एबीसीडी 2’ में काम किया था, तब मैं साइड में डांस कर रहा था। अब मेरा सपना है ‘एबीसीडी 3’ करना और इस बार बीच में रहूंगा, हीरो बनकर और जब मैं कुछ सोच लेता हूँ, तो वो होता ही है।

‘किल’ में इंटेंस अवतार और ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में कॉमिक टाइमिंग से सबको हँसाने वाले राघव अब साबित कर रहे हैं कि वो सिर्फ डांसर नहीं, बल्कि ऑल-राउंडर एंटरटेनर हैं। अब वह जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ नजर आएंगे और अपने तेलुगु डेब्यू में ‘नानी’ के साथ धमाका करने को तैयार हैं। 

 

Read More ‘अल्फा’ में रोमांच और मनोरंजन का वादा : बॉबी देओल ने कहा- फिल्म दर्शकों को बांधे रखेगी, कलाकारों की मेहनत ने शूटिंग बनाई यादगार

Read More वो भी एक दौर था : टिकट विंडो पर लम्बी कतारें, हाउसफुल का बोर्ड और टिकट पाने की जुगत

Read More ‘वेलकम टू द जंगल’ बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्ट्रेसबस्टर फिल्म, अक्षय कुमार की कॉमेडी अंदाज में होगी वापसी

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें