धोनी और उनकी पत्नी साक्षी को मिस्टर एंड मिसेज माही दिखाना चाहती है जान्हवी कपूर

धोनी और उनकी पत्नी साक्षी को मिस्टर एंड मिसेज माही दिखाना चाहती है जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी को अपनी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही दिखाना चाहती है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी को अपनी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही दिखाना चाहती है।

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित है।

जान्हवी कपूर ने कहा, हम सभी धोनी के फैन हैं। उन्होंने हमारे देश के लिए बहुत कुछ किया है। मैं यह कहना चाहूंगी कि सिर्फ क्रिकेटर होने के नाते हम उनसे प्यार नहीं करते हैं। उनका मिजाज, उनके उसूल और वो जिस तरह के इंसान हैं, उनका यह पूरा व्यक्तित्व मुझे बहुत पसंद है। हम उन्हें और उनकी वाइफ साक्षी धोनी को यह फिल्म दिखाना चाहते हैं। 

राजकुमार राव ने कहा, पूरी दुनिय धोनी की फैन है।धोनी बहुत बड़े लीजेंड पर्सन हैं। लेकिन जिस तरह से वह टीम को लीड करते हैं, वह तारीफ के काबिल है। धोनी बहुत डाउन टू अर्थ और हंबल इंसान हैं। हमें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनके अदंर किसी भी हालात से डील करने की अच्छी समझ है।

Read More वीर पहाड़िया ने अक्षय कुमार को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर खास तस्वीर की साझा

फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर के अलावा राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, अभिषेक बनर्जी, जरीना वहाब और अर्जित तनेजा जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। शरन शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही, 31 मई को रिलीज होगी।

Read More एलीट मिस राजस्थान : पोस्टर लॉन्च के साथ शुरू हुई ताज की तलाश, प्रदेशभर में होंगे विशेष ऑडिशन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर