‘पिंटू की पप्पी’ का गाना ‘ब्यूटीफुल सजना’ पर टाइगर श्रॉफ और सुनिधि चौहान ने किया डांस

रोमांटिक ट्रैक ने फिल्म की संगीत यात्रा की शुरुआत की 

‘पिंटू की पप्पी’ का गाना ‘ब्यूटीफुल सजना’ पर टाइगर श्रॉफ और सुनिधि चौहान ने किया डांस

कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’ का गाना ‘ब्यूटीफुल सजना’ पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ और पाश्र्वगायिका सुनिधि चौहान ने डांस किया है।

मुंबई। कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’ का गाना ‘ब्यूटीफुल सजना’ पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ और पाश्र्वगायिका सुनिधि चौहान ने डांस किया है। शुशांत ठमके,जान्या जोशी और विधि अभिनीत फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’ के ट्रेलर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद, निर्माताओं ने हाल ही में इस फिल्म का पहला गीत ‘ब्यूटीफुल सजना’ रिलीज किया था। इस रोमांटिक ट्रैक ने न केवल फिल्म की संगीत यात्रा की शुरुआत की है, बल्कि टाइगर श्रॉफ का भी ध्यान आकर्षित किया है, जिन्हें मुख्य कलाकार शुशांत और जान्या के साथ इसकी ताल पर थिरकते हुए देखा गया।

टाइगर ने अपना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और लिखा, ऑल द बेस्ट मास्टर जी और ‘पिंटू की पप्पी’ की टीम। शुशांत ने पेपी ट्रैक पर टाइगर श्रॉफ के साथ कदमों का पूरी तरह से मिलान किया, जिससे बेजोड़ ऊर्जा और सहज आकर्षण आया। गायिका सुनिधि चौहान भी इस ट्रेंड में शामिल हुईं और उन्होंने ‘ब्यूटीफुल सजना’ पर शुशांत के साथ पैर हिलाया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया और लिखा, अपने खूबसूरत सज्जनों के साथ ‘ब्यूटीफुल सजना’ के ट्रेंड में शामिल हों। ‘पिंटू की पप्पी’ 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

शिव हरे निर्देशित और विधि आचार्य की वी2एस प्रोडक्शन की फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’ 21 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में विश्व स्तर पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में विजय राज, मुरली शर्मा, सुनील पाल, अली असगर, पूजा बनर्जी, अदिति सांवाल, रिया एस सोनी, उर्वशी चौहान, प्युमोरी मेहता दास, मुक्तेश्वर ओझा और खुद गणेश आचार्य सहित कई शानदार कलाकार हैं।

 

Read More सई एम मांजरेकर ने ‘इंडिया हाउस’ के लिए अपने किरदार और तैयारी पर की बात : कहा- अलग दौर, भाषा और भावनाओं को समझने का मिला अनोखा अनुभव

Read More फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के लिए मई की शुरुआत में शुरू होगी भव्य गाने की शूटिंग : रणबीर-विक्की-आलिया की तिकड़ी चर्चा में, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

Read More ऋषिकेश में सुनील शेट्टी ने परमार्थ निकेतन में लिया दिव्य अनुभव : पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने पर की चर्चा, बच्चियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल