आरएएस मुख्य परीक्षा-2024 : पहली पारी में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 84.44 और दूसरी में 83.78% रही

आयोग अध्यक्ष ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

आरएएस मुख्य परीक्षा-2024 : पहली पारी में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 84.44 और दूसरी में 83.78% रही
9128 अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन अजमेर स्थित 29 परीक्षा केन्द्रों पर तथा 12, 413 अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन जयपुर स्थित 48 परीक्षा केन्द्रों किया जा रहा है।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से शुरू की गई आरएएस (मुख्य) परीक्षा 2024 में मंगलवार को पहले दिन प्रात: 9 से दोपहर 12 बजे तक पहली पारी में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 84.44 तथा दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक दूसरी पारी में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 83.78 प्रतिशत रही। आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 कुल 1096 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इनमें 428 पद राज्य सेवा और 668 पद अधीनस्थ सेवा के हैं। परीक्षा के लिए कुल 21,541 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 9128 अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन अजमेर स्थित 29 परीक्षा केन्द्रों पर तथा 12, 413 अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन जयपुर स्थित 48 परीक्षा केन्द्रों किया जा रहा है।

परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया गया। मंगलवार सुबह 9 बजे से 12 बजे तक पहली पारी में जनरल स्टडीज प्रथम विषय की और दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक दूसरी पारी में जनरल स्टडीज द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। बुधवार प्रात: 9 से 12 बजे तक प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान-तृतीय तथा दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान-चतुर्थ की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 

आयोग अध्यक्ष ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
आरपीएससी अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू, सचिव रामनिवास मेहता एवं मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने मंगलवार को विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा एवं परीक्षा संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा केन्द्रों पर चाक-चौबंद सुरक्षा एवं परीक्षार्थियों के लिए माकूल व्यवस्थाएं पाई गईं। 

कड़ी सुरक्षा की बीच आयोजन
जयपुर। राजधानी जयपुर में 48 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का सफल संचालन किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आयोग की ओर से समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जयपुर में पहली पारी के लिए सुबह 8 बजे प्रवेश बंद कर दिया गया। जयपुर के एक सेंटर पर अभ्यार्थी हाथ के प्लास्टर बांध कर एग्जाम देने पहुंचा। जहां सेंटर पर जांच और मेडिकल डॉक्यूमेंट देखने के बाद ही प्रवेश दिया गया।

Read More जेएलएनएच में दवा वितरण हुआ डिजिटल: ऑनलाइन डिमांड व्यवस्था लागू, कंप्यूटर प्रशिक्षण के अभाव में नर्सिंगकर्मी चिंतितं

प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान-प्रथम
जिला    उपस्थिति    प्रतिशत
अजमेर    7614    83.41
जयपुर    10575    85.19

Read More फर्जी दस्तावेजों से छात्रवृत्ति हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पश्चिम बंगाल से 2 आरोपी गिरफ्तार

प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान-द्वितीय
जिला    उपस्थिति    प्रतिशत
अजमेर    7571    82.94
जयपुर    10477    84.40

Read More अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट : जैसलमेर फ्लाइट सेवा पर संकट, 14 जून के बाद से नहीं भरी उड़ान जयपुर एयरपोर्ट : जैसलमेर फ्लाइट सेवा पर संकट, 14 जून के बाद से नहीं भरी उड़ान
जयपुर से जैसलमेर के बीच अलायंस एयर की नियमित हवाई सेवा पिछले दो सप्ताह से बाधित। 14 जून के बाद...
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5 : ग्रूमिंग सेशन से निखरा नन्हे सितारों का आत्मविश्वास
महाराष्ट्र में टीईटी परीक्षा का पेपर लीक, प्रशासन ने रद्द किया एग्जाम
अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस : भजनलाल शर्मा ने लाभार्थियों को वितरित किए 13 करोड़ के चेक, उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार उठा रही प्रभावी कदम
फर्जी छात्रवृत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 46 शिक्षण संस्थान डिबार और ब्लैकलिस्ट
फिर चर्चा में सार्थक सिद्धांत, 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड वाला एक सार्वजनिक डेटाबेस किया लॉन्च
जयपुर एयरपोर्ट : उड़ान से पहले इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, करीब दो घंटे की देरी के बाद दिल्ली के लिए रवाना