भूमि विवाद को लेकर किसान की गोली मारकर हत्या, सीने पर लगी थी गोली

पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी

भूमि विवाद को लेकर किसान की गोली मारकर हत्या, सीने पर लगी थी गोली
राजस्थान में कोटपुतली बहरोड़ जिले के बानसूर के बास दयाल पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार रात भूमि विवाद को लेकर एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई

अलवर। राजस्थान में कोटपुतली बहरोड़ जिले के बानसूर के बास दयाल पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार रात भूमि विवाद को लेकर एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने मृतक के परिजनों के हवाले से रविवार को बताया कि नीमूचाना गांव में बनवारी लाल (60) ने करणी सिंह ठाकुर को एक बीघा जमीन बेची थी। जिसके उसने रुपए नहीं दिए थे। वह रुपए मांगता तो करणसिंह उसे धमकी देता था। शनिवार शाम 7 बजे बनवारी लाल ट्रैक्टर लेकर खेत गया और उसके बाद रात तक नहीं लौटा।

इस पर परिजन खेत पहुंचे तो वहां खून से लथपथ उसका शव मिला। उसके सीने पर गोली लगी थी। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Tags:    murder

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी