तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला : चाचा-भतीजा समेत 3 लोगों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार, जानेें पूरा मामला

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड पर लगाया जाम

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला : चाचा-भतीजा समेत 3 लोगों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार, जानेें पूरा मामला
इस दौरान ग्रामीणों ने मृतकों के परिजन को सरकारी नौकरी और ओवरलोड डंपरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी थी, जिस पर सहमति बनी गई। 

प्रतापगढ़। अलवर जिले के प्रतापगढ़ स्थित दौसा रोड पर झिरी स्टैंड के निकट बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार 4 लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो पुरुष और एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई, वहीं नरसी 25 वर्ष पुत्र नैनाराम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे आईसीयू में भर्ती है। मृतक थानागाजी के मेजोड़ गांव के निवासी थे। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान बाबूलाल, अशोक और बालाक मोनू के रूप में हुई है। मृतकों में ताऊ और भतीजा शामिल हैं। बाइक सवार तीनों जने बच्चे को हॉस्टल छोड़ने जा रहे थे।

ग्रामीणों ने लगाया जाम
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम करने के साथ एक कार सवार के साथ मारपीट भी की। जाम खुलवाने के लिए पुलिस प्रशासन मशक्कत में जुटा रहा। लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में विधायक व अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने रोड से जाम हटाया। इस दौरान ग्रामीणों ने मृतकों के परिजन को सरकारी नौकरी और ओवरलोड डंपरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी थी, जिस पर सहमति बनी गई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा