शादी के 2 दिन बाद दूल्हे की मौत : डीआरडीओ में थे अधिकारी, पति की मौत से दुल्हन बेसुध ; सदमे में परिजन

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण साफ हो पाएगा

शादी के 2 दिन बाद दूल्हे की मौत : डीआरडीओ में थे अधिकारी, पति की मौत से दुल्हन बेसुध ; सदमे में परिजन

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के वरिष्ठ अधिकारी की विवाह के दो दिन बाद ही मृत्यु हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन उन्हें शीघ्रतापूर्वक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला अलवर के शिवाजी पार्क थाना इलाके का है। आदित्य जाटव (25) पुत्र नंद किशोर जाटव कर्नाटक के मैसुरु में संयुक्त निदेशक थे। गत 25 नवंबर को उनकी शादी हुई थी।

अलवर। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के वरिष्ठ अधिकारी की विवाह के दो दिन बाद ही मृत्यु हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन उन्हें शीघ्रतापूर्वक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला अलवर के शिवाजी पार्क थाना इलाके का है। आदित्य जाटव (25) पुत्र नंद किशोर जाटव कर्नाटक के मैसुरु में संयुक्त निदेशक थे। गत 25 नवंबर को उनकी शादी हुई थी। जिस घर में शादी के गीतों की गूंज थी। पति की मौत से दुल्हन बेसुध हो गई। परिजनों ने किसी तरह का कोई शक जाहिर नहीं किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण साफ हो पाएगा।

परिजनों ने साइलेंट अटैक आने की आशंका जताई है। अलवर के शिवाजी पार्क निवासी आदित्य जाटव की शादी 25 नवंबर को  पुलिस कॉन्स्टेबल श्याम सिंह की बेटी नव्या के साथ हुई थी। रिश्तेदारों और परिवार के साथ वह नई नवेली दुल्हन को 26 नवंबर को घर लेकर आए थे।  गुरुवार सुबह 6 बजे घर में रिश्तेदारों की हंसी-ठिठोली चल रही थी। आदित्य अचानक बाथरूम में गिर गए। परिवार वालों ने उठाया, लेकिन वे नहीं उठे। आदित्य को लेकर परिवार वालों के साथ नव्या भी हॉस्पिटल गई थी। हॉस्पिटल में पति की मौत की खबर मिलते ही वह बेसुध हो गई। परिवार के लोगों ने उसे संभाला। 

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे