बारां में तीसरे चरण के चुनाव की तैयारियां पूरी, 418 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान; 2 नवम्बर को होंगे रवाना मतदान दल
3 नवंबर को सदस्य और 5 नवंबर को चुने जाएंगे सरपंच व पंच
बारां। राजस्थान में बारां में पंचायती राज के तृतीय चरण के चुनाव तहत मतदान के लिए सोमवार को अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात मतदान दल निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होंगे। तृतीय चरण में कुल 418 मतदान केन्द्रों पर जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीन नवंबर और सरपंच-पंच के लिए पांच नवंबर को मतदान होगा।
जिला चुनाव अधिकारी बालमुुकुंद असावा ने शनिवार को बताया कि तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए पंचायत समिति नाहरगढ़ में 55, किशनगंज में 78, केलवाड़ा में 71, शाहबाद में 75, मांगरोल में 61 और अंता में 78 मतदान केन्द्र बनाए गए है। निर्धारित मतदान दिवस पर मतदान दल यहां जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य और पंच-सरपंच पद के लिये चुनाव करवाएंगे। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण के मतदान को लेकर चुनाव विभाग की ओर से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Comment List