बालिका विद्यालय में तीन सौ छात्राएं फिर भी विज्ञान व वाणिज्य संकाय नहीं

अभिभावक बालिकाओं को अन्यत्र भेजने को मजबूर

बालिका विद्यालय में तीन सौ छात्राएं फिर भी विज्ञान व वाणिज्य संकाय नहीं

इस सत्र से वाणिज्य और विज्ञान संकाय खुलवाने की मांग।

इन्द्रगढ। क्षैत्र का सबसे बड़ा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जहां प्रतिवर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम में निरंतर वृद्धि होने के साथ ही गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त कर छात्राएं कई क्षैत्रों में अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। लेकिन इस विद्यालय में कला संकाय के अलावा अन्य कोई संकाय नहीं होने से विद्यार्थियों को काफी असुविधा हो रही है। केवल एक संकाय का विद्यालय होने से प्रतिभावान छात्राएं 10 बोर्ड कक्षा उत्तीर्ण कर विज्ञान व वाणिज्य विषय पढने के लिए अन्यत्र विद्यालय जाने को मजबूर है। हालांकि इस विद्यालय में मात्र एक कला संकाय विषय होने से केवल चित्रकला, गृह विज्ञान, हिन्दी साहित्य, संस्कृत साहित्य, उर्दू साहित्य विषय पढाया जाता है,किन्तु अन्य विषयों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस सर्वश्रैष्ठ बालिका माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य व सहयोगी अध्यापक अध्यापिकाओं की मदद से बालिकाओं को बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने को लेकर प्रतिवर्ष विभिन्न प्रकार के नवाचार किए जा रहे है। उनके दम पर छात्राएं अपनी प्रतिभा को निखार रही है। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में कई छात्राओं ने 100 मे से 100 अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढाया है।  इस विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक लगभग 300 छात्राओं का नामांकन है। जिसमें से इस वर्ष कक्षा 10 वीं में 61 छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा दी थी, जिसमें 22 छात्राएं प्रथम,37 छात्राएं द्वितीय श्रैणी में उत्तीर्ण रही है। वहीं कक्षा 12 वीं कला संकाय में 54 छात्राओं में से 42 छात्राएं प्रथम,12 छात्राएं द्वितीय श्रैणी में उत्तीर्ण रही है। जिसमें छात्रा साहिन ने 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्राएं शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों व विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भी भाग लेकर अपना व अपने अभिभावकों के साथ वि़द्यालय का भी नाम रोशन कर चुकी है।

पर्याप्त लम्बा चौड़ा विद्यालय का भवन
बालिका विद्यालय में नए संकाय खोलने के लिए सभी मापदंड पूर्ण है। विद्यालय में भवनों की संख्या साथ ही विज्ञान संकाय में काम आने वाली प्रयोगशालाओं के लिए भी पर्याप्त कमरे उपलब्ध है। साथ ही विद्यालय का वातावरण भी छात्राओं के आगे के अध्ययन के लिए अनुकूल है वहीं विद्यालय का भवन भी नया है तथा सभी सुख सुविधाओं से युक्त है। विद्यालय में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रकार की सह शैक्षणिक गतिविधियों के लिए भी विद्यालय का वातावरण अनुकूल है।

दो विषयों के संकाय न होना अफसोस
क्षैत्र का सबसे बड़ा बालिका विद्यालय जहां कला संकाय संचालित है। कक्षा 10वीं बोर्ड पास करने के बाद प्रतिभावान छात्राएं या तो इसी विद्यालय में अध्ययन करते हुए बेमन से कला संकाय में प्रवेश लेकर अध्ययन करती है, या फिर भारी मन से विद्यालय को छोड़कर निजी विद्यालय या अन्य शहरों में जाकर विज्ञान संकाय लेकर अध्ययन करती है। छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों को भी यही मांग है कि इस विद्यालय में विज्ञान संकाय खुलवाना अतिआवश्यक है। अभिभावक का कहना है कि अपनी बालिकाओं को 10 वीं के बाद विज्ञान संकाय में आगे पढ़ाने के लिए बाहर भेजने का तैयार नहीं है परंतु बालिकाओं के भविष्य को देखते हुए भारी मन से उन्हें यह कदम उठाना पड़ता है।

दोनों संकाय केप्रस्ताव भेजे 
विद्यालय के प्रधानाचार्य गिर्राज प्रसाद रैगर का कहना है कि बालिकाओं को विज्ञान व वाणिज्य संकाय में प्रवेश लेने के लिए अन्यत्र अध्ययन करने जाते देखकर बहुत दु:ख होता है। काश: हमारे विद्यालय में ही विज्ञान व वाणिज्य संकाय के साथ अन्य विषयों की मान्यता मिल जाए तो बालिकाओं को अन्यत्र अध्ययन के लिए नहीं जाना पड़ेगा। अभिभावकों को भी भारी भरकम फीस से छुटकारा मिलेगा। विद्यालय स्तर पर विज्ञान संकाय खोलने के लिए प्रयास जारी है। राज्य सरकार व शिक्षा विभाग के पास प्रस्ताव बनाकर भेजे जा चुके है। अगर इसी वर्ष से नए संकाय व कला संकाय में भी अन्य विषयों की मान्यता मिल जाती है तो बहुत खुशी की बात होगी। हालांकि विद्यालय में अन्य संकाय खोलने की मांग काफी लम्बे समय से चली आ रही है। इस संदर्भ में दोनों प्रमुख पार्टियों के राजनेताओं ने भी प्रयास किए गए है परंतु अभी तक संकाय खुलने में सफलता प्राप्त नहीं हो पाई है। 

Read More हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन, जानें पूरा टाइम टेबल

बालिका विद्यालय में विज्ञान संकाय व कला संकाय के अतिरिक्त विषयों की मान्यता के लिए लगातार प्रयासरत है। लोेकसभा अध्यक्ष को भी इस बारे में प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। वहीं जल्द ही शिक्षा मंत्री से मिलकर विद्यालय की मांगो को पुरजोर तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा तथा जहां तक संभव है इस शैक्षणिक सत्र में विज्ञान संकाय खुलवानें का पुरजोर प्रयास है। शहर के एक मात्र बालिका वि़द्यालय में विज्ञान संकाय जरूर खुलना चाहिए।
- गिर्राज जैन, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष, इन्द्रगढ़।

Read More टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर हमला : 2 साल में नहीं किया कोई काम, जनता के पैसे को जश्न में लुटाएंगे

बालिका विद्यालय में विज्ञान संकाय नही होने के कारण शहर की प्रतिभावान छात्राओं को अन्यत्र अध्ययन हेतु विद्यालय छोड़कर जाना द:ुख की बात है। जल्द ही विधायक सीएल पे्रमी से मिलकर विद्यालय में विज्ञान संकाय के साथ कला संकाय के भी कुछ विषय की मान्यता के लिए शिक्षा मंत्री के नाम पत्र लिखकर अनुशंसा करवाई जाएगी। विज्ञान संकाय खुलवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
- सन्मति हरकारा नगर कांग्रेस अध्यक्ष इन्द्रगढ़।

Read More Weather Update : उत्तरी हवाओं का असर हुआ कमज़ोर, प्रदेश में सर्दी कम

मेरी बालिका ने कक्षा 10 में अध्ययन करते हुए इसी विद्यालय से 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। बेटी को विज्ञान विषय दिलाना है। परंतु विज्ञान संकाय विद्यालय में नहीं होने के कारण भारी मन से विद्यालय छोड़ना पड़ रहा है। क्षैत्र के एक मात्र सर्वश्रैष्ठ बालिका विद्यालय में जल्दी से जल्दी विज्ञान संकाय खुलना चाहिए।
- सुनिल कुमार सैन अभिभावक छात्रा कक्षा 10

विद्यालय में पढ़ाई का बहुत अच्छा वातावरण है। यहां के अध्यापक, अध्यापिकाएं विद्यार्र्थियों के प्रति पूर्णरूप से समर्पित है। विद्यालय में विज्ञान संकाय नही होना हमारे लिए बहुत दु:ख की बात है। विज्ञान व अन्य संकाय में प्रवेश लेने के लिए न चाहते हुए भी आगे अध्ययन के लिए दु:खी मन से विद्यालय छोडना पड रहा है।                        
- साक्षी सैन, छात्रा कक्षा 10

विद्यालय की छात्राएं सर्वश्रैष्ठ विद्यालय स्टॉफ के सानिध्य में निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बोर्ड परीक्षाओं में साल दर साल उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दिया जा रहा है। विद्यालय में अन्य विषय व विज्ञान संकाय खोलने के प्रस्ताव विभाग के पास भिजवा रखे है। बस थोडे से प्रयास की जरूरत है अगर सभी के सामूहिक प्रयास से इसी शैक्षणिक सत्र से संकाय खुल जाता है तो बहुत खुशी की बात होगी।
- प्रधानाचार्य गिर्राज प्रसाद रैगर

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा...
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल : कमाई हुई 350 करोड़ के पार, क्रिटिक्स और दर्शकों की पसंद बनी फिल्म 
कांग्रेस की रैली में अभद्र नारों पर राज्यसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष ने की सोनिया-राहुल से माफी की मांग
Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग