फरियादी भटकते रहे, समय पर नहीं पहुंचे अधिकारी

प्रशासन गांव के संग अभियान फ़ॉलोअप शिविर

फरियादी भटकते रहे, समय पर नहीं पहुंचे अधिकारी
प्रशासन गांव के संग अभियान का फ़ॉलोअप शिविर पंचायत समिति कार्यालय में सम्पन्न हुआ। शिविर के दौरान अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं का मौके पर निवारण किया। शिविर में सुबह 11 बजे तक एसडीएम विकास अधिकारी और तहसीलदार नहीं पहुंचे, इस दौरान फरियादी भटकते रहे।

सिकराय। प्रशासन गांव के संग अभियान का फ़ॉलोअप शिविर  पंचायत समिति कार्यालय में सम्पन्न हुआ। शिविर के दौरान अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं का मौके पर निवारण किया।  शिविर में सुबह 11 बजे तक एसडीएम विकास अधिकारी और तहसीलदार नहीं पहुंचे, इस दौरान फरियादी भटकते रहे।  शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोग समस्याओं को लेकर पहुंचे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवराम मीणा ने भी शिविर में लोगों की समस्याओं को सुना। शिविर में रास्ते से अतिक्रमण हटाने, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, पट्टा बनाने सहित अनेक मामले आए। वहीं पशु पालन विभाग का चिकित्सालय भवन बनने के लिए पुराने भवन को हटाने के आदेश जारी किए गए।

समस्याओं का हुआ निवारण

शिविर में विद्युत निगम के सहायक अभियंता कमलेश शर्मा ने भी लोगों की बिजली की समस्याओं को सुना।  कुछ समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया। विकास अधिकारी बाबूलाल मीणा ने भी पट्टे बनाने, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, पेंशन सहित अनेक योजनाओं का लाभ देने के लिए शिविर में मौजूद ग्राम विकास अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिए। शिविर में नायब तहसीलदार देवकीनंदन गुप्ता, प्रवर्तन अधिकारी सूरज बाई मीना, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी नरेंद्र मीणा, जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेश मीणा, पशु चिकित्सक हीरालाल बैरवा सहित अनेक अधिकारी शिविर में मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र' सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र'
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन सुरक्षा को लेकर नए तकनीकी मानक अधिसूचित किए हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर...
181 राजस्थान संपर्क पोर्टल की हकीकत परखने आम नागरिक बने शासन सचिव ,मौके पर कराया शिकायतों का समाधान
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप
दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव
सीतापुरा की ज्वेलरी फैक्ट्री में आग: दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत, 5 कर्मचारी बेहोश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले होटल में हथियारों की टेस्टिंग; 10 गिरफ्तार