11 माह बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : अवैध संबंध के चलते मामी ने भांजे से कराई मामा की हत्या, कुछ दिन बाद मामी-भांजे ने कर ली थी शादी

जहरीली शराब पीने से शंकर सिंह की तबीयत बिगड़ी

11 माह बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : अवैध संबंध के चलते मामी ने भांजे से कराई मामा की हत्या, कुछ दिन बाद मामी-भांजे ने कर ली थी शादी
11 माह पूर्व हुए एक व्यक्ति के मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर मृतक के भांजे को गिरफ्तार कर लिया।  भांजे ने मामी के साथ अवैध संबंध के चलते मामा को शराब में जहर पिलाकर मार डाला था। पुलिस के अनुसार भांजे के साथ अवैध संबंध के चलते महिला ने मिलकर पति की हत्या करवा दी।

धौलपुर। धौलपुर शहर के कोतवाली थाना इलाके के भैंसाख गांव में 11 माह पूर्व हुए एक व्यक्ति के मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर मृतक के भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।  भांजे ने मामी के साथ अवैध संबंध के चलते मामा को शराब में जहर पिलाकर मार डाला था। पुलिस के अनुसार भांजे के साथ अवैध संबंध के चलते महिला ने मिलकर पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। धौलपुर कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि भैंसाख गांव में गत वर्ष 16 फरवरी को शंकर सिंह पुत्र वासुदेव का शव उसके घर में मिला था। शुरूआत में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था, जिसके चलते पुलिस ने मृतक का विसरा एफएसएल जांच के लिए भेजा था।

एफएसएल रिपोर्ट में शंकर सिंह की मौत जहर से होने की पुष्टि हुई है। जांच के दौरान पुलिस का शक मृतक की पत्नी रूबी पर गहराया। शंकर की मौत के कुछ समय बाद ही रूबी ने मृतक के भांजे हरेंद्र से शादी कर ली थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि हरेंद्र ने शंकर सिंह को 15 फरवरी 2025 को खेत पर ले जाकर शराब पिलाई थी, जिसमें पहले से कीटनाशक पदार्थ मिला था। इसके बाद दोनों शंकर के घर आ गए। जहरीली शराब पीने से शंकर सिंह की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।  

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान
राजस्थान के 309 शहरी निकायों में चुनाव का बिगुल बज गया है। 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में...
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन
कर्नाटक में फिर उजागर हुई कांग्रेस में नाराजगी : सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनाई दूरी, असंतोष की अटकलों को मिली हवा
पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची
जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर की खुली चुनौती : हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं, जांच कराएं भाजपा
प्रदेश में डी-रेगुलेशन फेज-I की इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट जारी, राज निवेश पोर्टल पर आवेदनों में 3 गुना वृद्धि