जयपुर पहुंचा मानसून, आज भी बारिश की संभावना

 जयपुर पहुंचा मानसून, आज भी बारिश की संभावना
राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बीती रात बारिश हुई। वही बीते आगामी 24 घंटे में भरतपुर ,अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई है।

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बीती रात बारिश हुई। वही बीते आगामी 24 घंटे में भरतपुर ,अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई है।

जयपुर पहुंचा मानसून
आज 27 जून को दक्षिणी व पूर्वी राजस्थान के कुछ और भागों में मानसून आगे बढ़ा है आज राजधानी जयपुर में भी मानसून पहुंच गया है।
आगामी तीन-चार दिनों में राज्य के कुछ और भागों में मानसून के आगे बढ़ाने के लिए परिस्थितियों अनुकूल है।

पिछले 24 घंटे में जोधपुर ,बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तथा  उदयपुर , जयपुर संभाग के अनेक भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश देसुरी, पाली में 54 mm व पूर्वी राजस्थान के धौलपुर  में  131 mm बारिश दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री बीकानेर तथा सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री जैसलमेर में दर्ज किया गया।

Read More अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री

पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां आगामी दिनों में जारी रहेगी। 29 जून से उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 29 जून से 02 जुलाई के दौरान जयपुर, भरतपुर संभाग के में कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

Read More कानोता विवाद को लेकर परिवहन निरीक्षको का कार्य बहिष्कार जारी


पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो-तीन दिन मेघगर्जन, बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। तत्पश्चात कहीं-कहीं बारिश जारी रहने होने तथा जुलाई के प्रथम सप्ताह में पुन: बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Read More 8 साल से फरार बाइक चोर दबोचा, जमानत पर छूटने के बाद हो गया था फरार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर केंद्र सरकार को...
परिवहन निरीक्षकों का आंदोलन तेज : शहीद स्मारक पर धरना, आरटीओ-डीटीओ ने भी जताया समर्थन
नाहरगढ़ बस स्टैंड पर बदहाल शौचालय, गंदगी-दुर्गंध से यात्री परेशान
करोड़ों का नया बस स्टैंड, फिर भी यात्रियों का इंतजार
शिक्षा विभाग : स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी फिर भी खिलाड़ियों के हाथ खाली
हर बार आग लगने के बाद जांच व सर्वे, फिर भी हो रही घटनाएं
भारतमाला परियोजना के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली, सरकार को खुली बहस की चुनौती