जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा 69 लाख का सोना, मिक्सर ग्राइंडर की मोटर में छिपाकर लाया था यात्री

जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा 69 लाख का सोना, मिक्सर ग्राइंडर की मोटर में छिपाकर लाया था यात्री

कस्टम विभाग ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दुबई से आए एक यात्री के पास से तस्करी कर लाया गया 68.93 लाख रुपए की कीमत का सोना पकड़ा है। यात्री मिक्सर ग्राइंडर की मोटर के अंदर सोना छिपाकर लाया था। सोने का वजन करीब 1400 ग्राम है। कस्टम विभाग ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया है और उससे आगे की पूछताछ में जुटी है।

जयपुर। कस्टम विभाग ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दुबई से आए एक यात्री के पास से तस्करी कर लाया गया 68.93 लाख रुपए की कीमत का सोना पकड़ा है। यात्री मिक्सर ग्राइंडर की मोटर के अंदर सोना छिपाकर लाया था। सोने का वजन करीब 1400 ग्राम है। कस्टम विभाग ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया है और उससे आगे की पूछताछ में जुटी है। कस्टम कमीश्नर सुभाष अग्रवाल ने बताया कि असिस्टेंट कमीश्नर बी.बी. अटल के नेतृत्व में उनकी टीम ने कार्रवाई की। सोमवार देर रात दुबई से जयपुर पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में यह यात्री आया था। यात्री का लगेज जब स्कैनिंग मशीन से चैक करके निकाला तो उसमें मिक्सर-ग्राइंडर डिटेक्ट होने के साथ अन्य दूसरी धातु डिटेक्ट हुई।

उन्होंने बताया कि शक होने पर जब यात्री से पूछताछ की तो वह घबरा गया और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद मिक्सर ग्राइंडर को खुलवाया और उसकी मोटर को मशीन से कटवाया तो अंदर पार्ट में गोल रिंग के रूप में सोने को सिल्वर रंग से पॉलिश करके अटैच कर रखा था। इसे कटर से तोड़कर निकाला और सोने का जब वजन किया तो वह 1399.609 ग्राम निकला। सोने का बाजार मूल्य निकाला तो वैल्यू 68 लाख 93 हजार 30 रुपए मिला। उन्होंने बताया कि सोने की वैल्यू 20 लाख रुपए से ज्यादा होने के कारण यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र