मरूधरा में VDO की महापरीक्षा : ग्राम विकास अधिकारी प्री प्रारम्भिक परीक्षा आज से शुरू

मरूधरा में VDO की महापरीक्षा :  ग्राम विकास अधिकारी प्री प्रारम्भिक परीक्षा आज से शुरू
ग्राम विकास अधिकारी के 3896 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित हो रही है

जयपुर। प्रदेश में ग्राम विकास अधिकारी प्री प्रारम्भिक परीक्षा आज से शुरू हुई है। दो दिनों तक चार परियो में परीक्षा सम्पन्न करवाई जा रही है। परीक्षा के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से तैयारियां पहले से की जा चुकी है। ग्राम विकास अधिकारी के 3896 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित हो रही है। जिसमे करीब 14 लाख 92 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत है। परीक्षा के लिए 26 जिलों में केंद्र बनाए गए है, 7 संवेदनशील जिलों में परीक्षा के केंद्र नहीं बनाए गए है। हर दिन दो परियों में परीक्षा आयोजित हो रही है। पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक, प्रदेश में जयपुर जिले में सबसे ज्यादा 456 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां तीन लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देने आ रहे है। परीक्षा केंद्र में कोरोना प्रोटोकॉल के साथ ही ड्रेस कोड के अनुसार ही प्रवेश दिया जा रहा है। बोर्ड की ओर से नकल रोकने के लिए अभ्यर्थयों की चैकिंग के लिए निजी सुरक्षा एजेंसी को हायर किया है , जिसकी ओर से प्रत्येक सेंटर पर एक महिला और 2 पुरुष लगाए गए है ,जो मेटल डिटेक्टर से चेंकिंग कर अभ्यर्थयों को प्रवेश दे रहे है। वहीं पुलिस के जवान और चिकित्सा कर्मचारी भी लगाए गए है ताकि शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न हो सके, शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष  हरिप्रसाद शर्मा ने 2 परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान बताया की  कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच परीक्षा कराई जा रही है, समय पर परिणाम जारी कर मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आगामी दिनों में परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करेंगे और समय बाद परीक्षाएं आयोजित करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है।यह पुरस्कार बेला...
‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता
विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा