कोटपूतली में होगी हरियाली, वन विभाग ने तैयार किए 85 हजार पौधे, एक जुलाई से होगा वितरण

विभाग की ओर से आॅक्जीजन की अधिकता वाले पीपल-बड़ के 5 हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे।

कोटपूतली में होगी हरियाली, वन विभाग ने तैयार किए 85 हजार पौधे, एक जुलाई से होगा वितरण
पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग ने पौधारोपण के लिए इन दिनों अभियान चला रखा है। हर वर्ष की तुलना में इस बार सबसे अधिक 85 हजार पौधारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी के तहत स्थानीय वन विभाग की नर्सरी से पहली बार सबसे अधिक 85 हजार पौधे वितरण का लक्ष्य तय किया गया है,

कोटपूतली। पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग ने पौधारोपण के लिए इन दिनों अभियान चला रखा है। हर वर्ष की तुलना में इस बार सबसे अधिक 85 हजार पौधारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी के तहत स्थानीय वन विभाग की नर्सरी से पहली बार सबसे अधिक 85 हजार पौधे वितरण का लक्ष्य तय किया गया है, जबकि यह आंकड़ा हर वर्ष 55 से 60 हजार के आसपास ही रहता था। इस साल खास बात यह रहेगी कि विभाग की ओर से आॅक्जीजन की अधिकता वाले पीपल-बड़ के 5 हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। इसको लेकर विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। विभाग की ओर से आगामी 1 जुलाई से अभियान के तहत पौधरोपण और पौध वितरण कार्यक्रम का आगाज किया जाएगा।

दो योजनाओं के 35 हजार पौधे: क्षेत्रीय वन अधिकारी सीताराम यादव ने बताया कि इस बार राजस्थान जैव विविधता परियोजना के तहत 20 हजार व कृषि वानिकी के तहत विभिन्न प्रजातियों के 15 हजार पौधे तैयार किए गए हैं। इनमें गुलाब, अशोक, करंस, गुलमोहर, नीम, मीठी नीम, चंपा, सैतूत, आंवला, नींबू, केसिया  श्यामा, गूलर जैसे पौधे शामिल हैं। इसके लिए इस बार आक्सीजन वाले पौधे पीपल व बड़ पर विशेष जोर दिया जाएगा। इनके लगभग 5 हजार पौधे तैयार किए गए हैं।

घर-घर बटेंगे औषधीय पौधे : वन विभाग ने घर-घर औषधीय पौधे बांटने के लिए योजना के तहत कुल 50 हजार पौधे तैयार किए हैं। अश्वगंधा, नीम गिलोय, कालमेघ व तुलसी के दो-दो पौधे नि:शुल्क बांटे जाएंगे। क्षेत्र में पेड़-पौधों की कई प्रजातिया लुप्त होने के कगार पर है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार कई किस्मों के पौधों को बढ़ाने पर ध्यान दिया गया है। इसके चलते नीम, करंज, गुलमोहर, गूलर आदि के पौधों का ज्यादा वितरण किया जाएगा। वहीं विद्यालयों व मनरेगा में सबसे ज्यादा नीम के पौधों का रोपण किया जाएगा।

5 व 8 रुपए होगी दर वन विभाग ने पौधों की दर भी निर्धारित कर दी है। कोई भी व्यक्ति वन विभाग की नर्सरी से पौधे प्राप्त कर सकता है। विभाग ने कुछ पौधों की दर 5 रुपए तो कुछ प्रजातियों के पौधों की दर 8 रुपए निर्धारित की है। इसके अलावा सरकारी विभागों सहित ट्रस्टों व सामाजिक संस्थाओं को एक हजार पौधे तक 1 रुपया प्रति पौधा तथा उससे अधिक पौधे लेने पर 5 रुपए प्रति पौधा की दर से भुगतान करना होगा। 

Read More स्वतंत्रता दिवस समारोह : उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किए जाएंगे राष्ट्रपति पुलिस पदक, 22 अधिकारियों व जवानों को मिलेंगे विशेष पदक

इनका कहना है
कुल 85 हजार पौधे विभिन्न प्रजातियों के तैयार किए गए है। ज्यादा पौधों का रोपण होने से हरियाली को बढ़ावा मिलेगा। एक जुलाई से वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा।
-सीताराम यादव, क्षेत्रीय वन अधिकारी, कोटपूतली।

Read More विदेशी इन्फ्लुएंसर्स ने जंतर-मंतर पर जताया उत्साह, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में 36 विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने लिया हिस्सा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन