कोरोना के 15 नए मरीज मिले : बीकानेर में एक बारह साल का बच्चा भी शामिल

भीड़भाड़ वाली जगह से बचे

कोरोना के 15 नए मरीज मिले : बीकानेर में एक बारह साल का बच्चा भी शामिल

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग को 2 जून तक प्रदेश में कोरोना के बचाव, इलाज और चिकित्सा सेवाओं की जानकारी मांगी है।

जयपुर। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 15 नए केस सामने आए हैं। इनमें जयपुर में नौ केस, बीकानेर में तीन, बालोतरा में एक और उदयपुर में दो लोग कोविड पॉजिटिव मिले हैं। इन मरीजों में बीकानेर में एक बारह साल का बच्चा भी शामिल है। अभी प्रदेश में कुल 13 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें नौ जोधपुर के एम्स और जयपुर में एक-एक मरीज साकेत हॉस्पिटल, जेके लोन अस्पताल, गुप्ता हॉस्पिटल में भर्ती है। बीते सात दिन में प्रदेश में कोरोना के 54 मरीज सामने आए हैं। वहीं इस साल कुल मरीज देखें तो इनकी संख्या 69 रही है। एक मौत जयपुर में रही है। 

केन्द्र की कोरोना एडवाइजरी : भीड़भाड़ वाली जगह से बचे
देश में धीरे-धीरे बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भी अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को उन्होंने राज्यों को कोरोना पर एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों से जाने से बचना चाहिए। प्रदेशों को मास्क के प्रति जागरूकता लाने को कहा है। साथ ही राजस्थान स्वास्थ्य विभाग को 2 जून तक प्रदेश में कोरोना के बचाव, इलाज और चिकित्सा सेवाओं की जानकारी मांगी है। जिसमें ऑक्सीजन की उपलब्धता, बैड्स, वेंटिलेटर्स, कोविड डेडिकेटेड आईसीयू, दवाइयां, पीपीई किट इत्यादि शामिल है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर