चिकित्सा शिविर में 48 हथिनियों की हुई जांचें
स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा
वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर ने बताया शिविर में हथनियों के सेम्पल लिए हैं। इस दौरान जयपुर चिड़ियाघर के डॉ. अशोक तंवर और डॉ. नीरज शुक्ला ने भी शिविर में सहयोग दिया।
जयपुर। दिल्ली रोड स्थित हाथी गांव में 2 दिवसीय मेडिकल हैल्थ चिकित्सा शिविर की शुरुआत हुई। पहले दिन करीब 48 हथनियों की जांचें की गई। वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर ने बताया शिविर में हथनियों के सेम्पल लिए हैं। इस दौरान जयपुर चिड़ियाघर के डॉ. अशोक तंवर और डॉ. नीरज शुक्ला ने भी शिविर में सहयोग दिया।
इस अवसर पर हाथी मालिकों और महावतों को सर्दियों में इनके बारे में जानकारी दी। जानकारी के अनुसार हथिनियों के लिए गए विभिन्न सेम्पलों को जांच के लिए राज्य स्तरीय रोग निदान केन्द्र और कुछ सेम्पल्स को बरेली स्थित आईवीआरआई जांच के लिए भेजा जाएगा। अन्य हथनियों की जांचें भी की जाएंगी। दो दिवसीय मेडिकल हैल्थ चिकित्सा शिविर के दौरान करीब 80 हथनियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
Tags: camp
Post Comment
Latest News
10 Oct 2026 19:01:35
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय से मुलाकात कर राजनीतिक हालात पर...

Comment List