एक ही बस पर दो जगह चेकिंग, 57 यात्री मिले बेटिकट

बस में उस समय सारथी मनीष विश्नोई मौजूद थे

एक ही बस पर दो जगह चेकिंग, 57 यात्री मिले बेटिकट
जयपुर से नागौर जा रही रोडवेज की नागौर डिपो बस में रविवार को बेटिकट यात्रियों की बड़ी संख्या पकड़ी गई। बस में दो अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की गई

जयपुर। जयपुर से नागौर जा रही रोडवेज की नागौर डिपो बस में रविवार को बेटिकट यात्रियों की बड़ी संख्या पकड़ी गई। बस में दो अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की गई। पहली कार्रवाई पुष्कर में अजयमेरु डिपो के मुख्य प्रबंधक रवि शर्मा ने की। यहां फ्लाइंग टीम ने 17 अनपंच टिकट जारी किए और 49 यात्रियों पर रिमार्क लगाया। इसके बाद जब यही बस नागौर जिले के इनाना में पहुंची तो ट्रैफिक मैनेजर अनिल फौजदार ने चेकिंग की। इस दौरान 8 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। बस में उस समय सारथी मनीष विश्नोई मौजूद थे।

रोडवेज प्रशासन की ओर से चेयरमैन शुभ्रा सिंह और एमडी पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का मकसद बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाना और रोडवेज को हो रहे राजस्व नुकसान को रोकना है। यात्रियों को भी चेताया गया है कि बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

पर्यटकों की कमी से पैलेस ऑन व्हील्स का फेरा रद्द, बुकिंग नहीं मिलने से शाही ट्रेन को नहीं मिल सके यात्री पर्यटकों की कमी से पैलेस ऑन व्हील्स का फेरा रद्द, बुकिंग नहीं मिलने से शाही ट्रेन को नहीं मिल सके यात्री
राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स का प्रस्तावित फेरा पर्यटकों की पर्याप्त बुकिंग नहीं मिलने के कारण रद्द किए...
लेखाधिकारी राजीव राजौरिया APO, वित्त विभाग में उपस्थिति देने के निर्देश
"वोट चोरी" के खिलाफ प्रदर्शन के बाद इंडिया गठबंधन की 'लंच डिप्लोमेसी', खरगे-राहुल ने फिर उठाई ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
नवरात्र में आमेर महल में हाथी सवारी पर लगेगा ब्रेक, 10 से 21 अक्टूबर तक हाथी सवारी पूरी तरह बंद
भाजपा का कांग्रेस पर हमला: राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के रूप में अयोग्य, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का लगाया आरोप
सेवा सेतु अभियान में गृहकर पर 50% छूट, नगरीय विकास कर के ब्याज-शास्ति भी माफ
मुनाफे का स्क्रीनशॉट भेजकर फंसाया : शेयर मार्केट के नाम पर 1.47 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत के बाद शुरू हुआ ठगी का खेल