एमपीकेसी-ईआरसीपी में कोटा संभाग की 12 सिंचाई परियोजनाएं शामिल, बांधों के रख-रखाव पर 60 लाख रुपए होंगे खर्च

70,500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने का मार्ग प्रशस्त

एमपीकेसी-ईआरसीपी में कोटा संभाग की 12 सिंचाई परियोजनाएं शामिल, बांधों के रख-रखाव पर 60 लाख रुपए होंगे खर्च
राजस्थान में एमपीकेसी-ईआरसीपी की संशोधित डीपीआर में कोटा, बारां और झालावाड़ की 12 सिंचाई परियोजनाएं शामिल, 70,500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा बढ़ेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से निर्णय लिया गया। दिल्ली बैठक में सहमति बनी।

जयपुर। राजस्थान के जल संसाधन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों के परिणामस्वरूप एमपीकेसी-ईआरसीपी की संशोधित डीपीआर में कोटा, बारां और झालावाड़ जिले की 12 सिंचाई परियोजनाओं को शामिल किया गया है। इससे करीब 70,500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

हाल ही में, दिल्ली में आयोजित बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (जल संसाधन) अभय कुमार की मौजूदगी में यह महत्वपूर्ण सफलता मिली। इससे पहले जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने भी केंद्र स्तर पर राजस्थान का पक्ष मजबूती से रखा था। मंत्री रावत ने कहा कि इस निर्णय से कोटा संभाग के किसानों की लंबे समय से चली रही मांग पूरी होगी। इधर, जल संसाधन विभाग ने बांधों और सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव से जुड़े सात कार्यों पर लगभग 60 लाख रुपये खर्च करने की तैयारी की है।

इसके तहत तकली मध्यम सिंचाई परियोजना, एचसीएसपी नहर प्रणाली, सावन-भादो बांध, चामा माइनर, धहरा एवं डोलिया परियोजनाओं में गश्त, सुरक्षा, मरम्मत, बाढ़ तैयारी और मिट्टी भरे बैगों की आपूर्ति जैसे कार्य किए जाएंगे। विभाग ने इन सभी कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

फिल्मी अंदाज में लग्जरी कारें चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर दबोचा, 60 से ज्यादा मुकदमों का आरोपी निकला मास्टरमाइंड फिल्मी अंदाज में लग्जरी कारें चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर दबोचा, 60 से ज्यादा मुकदमों का आरोपी निकला मास्टरमाइंड
जयपुर पश्चिम पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 60 से अधिक मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर कुंजीलाल गुर्जर...
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 23 नई सेवाएं समयबद्ध कानून में शामिल, लाइसेंस-एनओसी तय समय सीमा में मिलेंगे
अमेरिका-ईरान वार्ता में बड़ी प्रगति: 60 दिन में अंतिम समझौते का रोडमैप, होर्मुज पर तनाव कम करने की पहल
नीट पुनर्परीक्षा पर सियासी संग्राम तेज: कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, परीक्षा गड़बड़ियों पर जवाबदेही की मांग
भतीजे ने ही की चाची की हत्या : चांदी के कड़े लूटने के लिए काट दिए पैर, शव कुएं में फेंका
67 की उम्र में फिर बजे शहनाई के सुर: घासी राम ने 28 साल की सुनीता से रचाई शादी, पहली पत्नी बनीं सबसे बड़ी समर्थक
भरत तिवारी प्रकरण को लेकर काशी में सड़कों पर उतरा केसरिया भारत, दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग