दिनदहाड़े लूट का मामला : कार आगे लगाकर रोकी, युवक से मारपीट कर 15 हजार रुपए समेत कीमती सामान छीना

बदमाश कार में सवार होकर मौके से फरार

दिनदहाड़े लूट का मामला : कार आगे लगाकर रोकी, युवक से मारपीट कर 15 हजार रुपए समेत कीमती सामान छीना

बदमाशों ने एक कार सवार युवक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने सामने से अपनी हुंडई कार आगे लगाकर पीड़ित की कार को रोका और फिर 4-5 युवकों ने उतरकर जमकर मारपीट की। हजारों रुपये कैश और कार में रखा कीमती सामान छीनकर फरार।

जयपुर। मुरलीपुरा इलाके में बदमाशों ने एक कार सवार युवक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने सामने से अपनी हुंडई कार आगे लगाकर पीड़ित की कार को रोका और फिर 4-5 युवकों ने उतरकर जमकर मारपीट की। हजारों रुपये कैश और कार में रखा कीमती सामान छीनकर फरार हो गए। पीड़ित युवक विजय कुमार (35), निवासी रोड नंबर-6, मुरलीपुरा ने गुरुवार रात मुरलीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। एएसआई विजय सिंह ने बताया कि शाम करीब 4:15 बजे विजय कुमार अपनी कार से चरण नदी से रोड नंबर-5 की ओर जा रहे थे। रोड नंबर-5 पुलिया के नीचे पहुंचते ही सामने से आई हुंडई कार ने उनके सामने रोक लगाई।कार रुकते ही हुंडई में सवार 4-5 बदमाश उतरे और विजय कुमार को कार से बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा।

उनकी जेब से लगभग 15 हजार रुपये नकद और कार में रखा अन्य सामान लूट लिया। मारपीट के बाद उन्हें सड़क पर पटककर बदमाश कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। जांचकर्ता वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं और बदमाशों की तलाश में जुटे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। यह घटना शहर में बढ़ते अपराध की ओर इशारा करती है, जहां दिनदहाड़े सड़कों पर लूट की वारदातें हो रही हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी ट्रेड कोर्ट का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिल सकता है अरबों डॉलर का टैरिफ रिफंड अमेरिकी ट्रेड कोर्ट का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिल सकता है अरबों डॉलर का टैरिफ रिफंड
न्यूयॉर्क के संघीय ट्रेड कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लगाए गए अवैध आयात शुल्क (टैरिफ)...
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया तेलंगाना से प्रत्याशी
पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट