नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी और दो सहयोगियों को बीस साल की सजा

अपराध की प्रकृति और गंभीरता के अनुसार उचित दंड दे

अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक विजया पारीक ने अदालत को बताया कि घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने 9 सितंबर, 2022 को चंदवाजी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जयपुर। जिले की पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत ने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म करने वाले आरोपी राकेश कुमार को बीस साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपी पर 3.25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने अपराध में सहयोग करने वाले अभियुक्त दीन दयाल और गौरीशंकर को भी बीस साल की सजा सुनाई है। अदालत ने इन दोनों आरोपियों पर कुल 3.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। पीठासीन अधिकारी कैलाश चन्द अटवासिया ने अपने आदेश में कहा कि वर्तमान में नाबालिगों के साथ लैंगिक अपराध बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में अदालत का कर्तव्य है कि वह अभियुक्त को उनकी ओर से किए गए अपराध की प्रकृति और गंभीरता के अनुसार उचित दंड दे।

अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक विजया पारीक ने अदालत को बताया कि घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने 9 सितंबर, 2022 को चंदवाजी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि दो दिन पूर्व वह मजदूरी करने और उसकी पत्नी सब्जी लेने बाजार गई हुई थी। इस दौरान राकेश वहां आया और उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी उसे डरा धमकाकर अपने साथ ले गया। इससे पहले भी आरोपी ने पीडिता का अपहरण करने का प्रयास किया था। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया। 

सुनवाई के दौरान पीड़िता ने अदालत को बताया कि राकेश और दीनदयाल उसे अपने साथ ले गए थे। दोनों ने उसे गौरीशंकर के कमरे में तीन दिन रखा। जहां आरोपी राकेश ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने मौका पाकर राकेश के फोन से अपनी मां का मैसेज किया। जिसके बाद पुलिस आकर उसे ले गई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित