मेंटेनेंस विवाद में युवती पर हमला : लात-घूसों से युवती के साथ मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटनाक्रम से अपार्टमेंट में अफरा-तफरी

मेंटेनेंस विवाद में युवती पर हमला : लात-घूसों से युवती के साथ मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गुस्साएं युवकों ने युवती को धक्का देकर पार्किंग में गिरा दिया और बाल पकड़कर घसीटते हुए लात-घूसों से पीटा।

जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके के कमला नेहरू नगर स्थित एक अपार्टमेंट में सोमवार को मेंटेनेंस के विवाद को लेकर युवकों ने एक 28 वर्षीय युवती के साथ लात-घूसों से मारपीट कर दी। पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज होने और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई। दबिश की आशंका से हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने पहले सिर्फ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, अब छेड़छाड़ की धाराएं भी लगाई जाएंगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता के बीच मेंटेनेंस के मुद्दे पर कहासुनी हुई। गुस्साएं युवकों ने युवती को धक्का देकर पार्किंग में गिरा दिया और बाल पकड़कर घसीटते हुए लात-घूसों से पीटा।

अपार्टमेंट में मचा हड़कंप: युवती के चिल्लाने पर अपार्टमेंट के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया, लेकिन उग्र युवक बार-बार छुड़ाकर युवती पर हमला करते रहे। अचानक हुए घटनाक्रम से अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

नेपाल भागने की फिराक में था टीएमसी का ‘पुष्पा’ प्रत्याशी: एसटीएफ ने बॉर्डर से दबोचा, हाई कोर्ट से राहत खत्म होते ही बड़ी कार्रवाई, बंगाल की राजनीति में फिर मचा हड़कंप नेपाल भागने की फिराक में था टीएमसी का ‘पुष्पा’ प्रत्याशी: एसटीएफ ने बॉर्डर से दबोचा, हाई कोर्ट से राहत खत्म होते ही बड़ी कार्रवाई, बंगाल की राजनीति में फिर मचा हड़कंप
फलता उपचुनाव के पूर्व टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान को एसटीएफ ने नेपाल सीमा के पास गिरफ्तार कर लिया। मतदान से...
प्रदेश में 16,656 वाहनों पर कार्रवाई, पुलिस का यातायात नियमों के उल्लंघन पर वज्र प्रहार
असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट
विपक्षी एकता का महामंथन : इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, सोनिया-खरगे-ममता समेत कई शीर्ष नेता शामिल
मोदी सरकार के 12 साल, मुख्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दौर
औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप : 8 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल, तटीय इलाकों में सुनामी की दहशत