युवती के अपहरण के मामले में 19 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया से बना रखी है दूरी, नाम और निवास बदलकर रहता था

युवती के अपहरण के मामले में 19 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

मामले में फरार चल रहे बीस हजार रुपए के इनामी आरोपी को कोटा से गिरफ्तार किया है। 

जयपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने 19 साल पहले बांसवाड़ा जिले के कोतवाली से युवती के अपहरण के मामले में फरार चल रहे बीस हजार रुपए के इनामी आरोपी को कोटा से गिरफ्तार किया है। 
अतिरिक्त महानिदेशक (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स एवं अपराध) दिनेश एमएन ने बताया कि 19 साल से फ रार चल रहे आरोपी भगवान उर्फ भगवान लाल माली (45) निवासी रतनपुरा खानपुर, जिला झालवाड़ को कोटा के आरके पुरम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपना गांव छोड़कर कोटा के आरके पुरम थाना इलाके में काम कर रहा है। सूचना पर अतिरिक्त हैड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, राकेश जाखड़, कांस्टेबल नरेश कुमार और सुरेश कुमार की टीम से सूचना की पुष्टि कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी भगवान को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि 19 साल पहले आरोपीयुवती का अपहरण कर झालावाड़ ले गया था। बाद में पुलिस ने युवती को दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया, लेकिन आरोपी चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने कई बार आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह अपना नाम और निवास बदलकर पुलिस को छकाता रहा। आरोपी ने मोबाइल एवं सोशल मीडिया से भी दूरी बना रखी थी।      

Post Comment

Comment List

Latest News

सरिस्का में एसटी-17 बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म, संरक्षण प्रयासों का नतीजा सकारात्मक सरिस्का में एसटी-17 बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म, संरक्षण प्रयासों का नतीजा सकारात्मक
सरिस्का बाघ परियोजना में बाघिन एसटी-17 ने तीन शावकों को जन्म, बाघों की संख्या में वृद्धि हुई। रेंज अकबरपुर में...
खाद्य विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त : उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता, भजनलाल ने कहा- जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
पीएम मोदी ने दांडी मार्च में हिस्सा लेने वालों को नमन करते हुए दी श्रद्धांजलि, सच्चाई और नेकी के विचारों को किया याद 
दांडी मार्च में शामिल हुए अशोक गहलोत, वर्तमान राजनीतिक हालातों पर जताई चिंता
रुपये में गिरावट: रुपया 16 पैसे टूटा; फिर 92 प्रति डॉलर के पार, निवेशकों के बिकवाल रहने से भारतीय मुद्रा पर दबाव
वर्ल्ड किडनी डे : सिक्स पैक की चाहत, सप्लीमेंट्स का अंधाधुंध सेवन युवाओं में किडनी फेल्योर का बना कारण
फिलीपींस ने ताइवान के पास तैनात की ब्रह्मोस मिसाइलें: टेंशन में ड्रैगन, चीन के पास ब्रह्मोस मिसाइलों की तैनाती