अम्बेडकर पीठ खत्म, वीसी को खबर तक नहीं : निरस्त पीठ पर वीसी ने डायरेक्टर तक कर दिया नियुक्त, खुद डायरेक्टर भी अनजान

संविधान निर्माता के साथ ऐसा खेल

अम्बेडकर पीठ खत्म, वीसी को खबर तक नहीं : निरस्त पीठ पर वीसी ने डायरेक्टर तक कर दिया नियुक्त, खुद डायरेक्टर भी अनजान

राजस्थान विश्वविद्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के नाम पर बनी अम्बेडकर पीठ कब खत्म हो गई, इसकी जानकारी न तो वीसी को है, न उनके हस्ताक्षरों से नियुक्त चेयरपर्सन को। हैरानी यह है कि केन्द्र सरकार पहले ही इस पीठ को नि्क्रिरयता के चलते निरस्त कर चुकी है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन बेखबर है।

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के नाम पर बनी अम्बेडकर पीठ कब खत्म हो गई, इसकी जानकारी न तो वीसी को है, न उनके हस्ताक्षरों से नियुक्त चेयरपर्सन को। हैरानी यह है कि केन्द्र सरकार पहले ही इस पीठ को नि्क्रिरयता के चलते निरस्त कर चुकी है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन बेखबर है। दैनिक नवज्योति ने इस गंभीर मुद्दे पर वीसी से सवाल किया तो उन्होंने सवाल सुनने के बाद फोन काट दिया। दैनिक नवज्योति ने इस मामले में पड़ाताल शुरू की तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी नहीं दी तो आरटीआई लगाई, जिसका जवाब आया : राजस्थान विश्वविद्यालय में अम्बेडकर पीठ को उसकी नि्क्रिरयता के कारण सक्षम प्राधिकारी द्वारा नोट संख्या रअ/एड/50681 के अनुमोदन उपरांत निरस्त कर दिया गया है।वीसी ने मार्च 2025 में कर दी थी नियुक्ति, लेकिन चेयर पहले ही खत्म हो चुकी थी
चौंकाने वाली बात यह है कि कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा ने मार्च 2025 में विधि विभाग के डॉ. तरुण कुमार जोरवाल को अम्बेडकर पीठ का चेयरमैन नियुक्त किया था। यानी, जिस पीठ को केन्द्र सरकार समाप्त कर चुकी थी, उसी पर विश्वविद्यालय नियुक्तियां करता रहा। 

सवाल सुनते ही फोन काटा
कई बार संपर्क करने पर वीसी अल्पना कटेजा ने एक बार फोन उठाया, लेकिन प्रश्न सुनने के बाद फोन काट दिया। इसके बाद उन्हें व्हाट्सएप, सामान्य संदेश और वॉयस नोट भेजे गए, लेकिन उत्तर नहीं दिया। 

अम्बेडकर पीठ बनी कबाड़खाना
पीठ की स्थिति भी शर्मनाक है। कमरे में कबाड़ भरा है। क्लर्क तक नहीं। पीएचडी, एमफिल या सर्टिफिकेट कोर्स की अनुमति भी नहीं।

पीठ क्यों जरूरी
यह शिक्षा को सामाजिक न्याय की प्रयोगशाला बनाती है। यह पीठ संविधान, समता, बंधुता, जाति उन्मूलन, जेंडर इक्वलिटी और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गंभीर अकादमिक विमर्श को संस्थागत करती है। वंचितों और उपेक्षितों को मुख्य धारा में लाती है।

Read More धौलपुर एसीबी की कार्रवाई : पटवारी बीरेन्द्र कुमार शर्मा 50,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

देशभर में 26 चेयर, आरयू की हुई निरस्त
बीएचयू, जेएनयू, एएमयू जैसे विश्वविद्यालयों में सक्रिय शोध
डॉ. अम्बेडकर प्रतिष्ठान ने देश के 26 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों को अम्बेडकर चेयर आवंटित की थी।
इनमें बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जैसे संस्थान शामिल हैं, जहां
संविधान सामाजिक-आर्थिक न्याय डॉ. अम्बेडकर के विचारों पर शोध कार्य हो रहा है और इसके लिए केन्द्र सरकार फंडिंग उपलब्ध कराती है। लेकिन राजस्थान विश्वविद्यालय में लगातार उपेक्षा के चलते चेयर ही खत्म कर दी गई।

Read More मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भव्य फागोत्सव का आयोजन : फूलों और गुलाल से मनाई जाएगी होली, भक्त उत्साहपूर्वक लेंगे भाग 

पीठ निरस्त की जानकारी नहीं
 मुझे मार्च 2025 में चेयरमैन नियुक्त किया गया था। इसकी मान्यता समाप्त हो चुकी है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। 
-डॉ. तरुण कुमार जोरवाल, 
निवर्तमान चेयरमैन

Read More राजस्थान विधानसभा : पट्टे मामले में कोर्ट स्टे हटने के बाद एसओजी जांच पर फैसला लेगी सरकार, सत्ता-विपक्ष में चर्चा

छात्र संघर्ष करेंगे
सामाजिक न्याय के पुरोधाओं के प्रति विश्वविद्यालय का रवैया ठीक नहीं है। आजादी के आठ दशक बाद भी अम्बेडकर चेयर का इस तरह खत्म होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
-डॉ. सज्जन कुमार सैनी, पोस्ट डॉक्टोरल फेलो, राजस्थान विश्वविद्यालय

सामाजिक न्याय को नुकसान
राजस्थान विश्वविद्यालय की उदासीनता के चलते अम्बेडकर चेयर नि्क्रिरय रही और अंतत: निरस्त कर दी गई। कुछ समय पहले ज्योतिबा फुले को भी पाठ्यक्रम से हटाया गया था। यह चिंता का विषय है।
-टीकाराम जूली, नेता प्रतिपक्ष, 
राजस्थान विधानसभा  

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान