राजस्थान में लागू हुआ धर्मांतरण विरोधी कानून : लव जिहाद पर 20 साल की सजा, धर्म परिवर्तन के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी

समस्त जिला कलक्टर और जिला मजिस्ट्रेट को लिखा पत्र

राजस्थान में लागू हुआ धर्मांतरण विरोधी कानून : लव जिहाद पर 20 साल की सजा, धर्म परिवर्तन के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
राजस्थान सरकार ने जबरन या बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन रोकने के लिए कड़ा कानून लागू कर दिया । गृह विभाग ने राजस्थान प्रोहिबिशन ऑफ अनलॉफुल कन्वर्जन ऑफ  रिलिजन एक्ट 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। गृह विभाग ने महानिदेशक पुलिस, समस्त जिला कलक्टर और जिला मजिस्ट्रेट को इस संबंध में पत्र लिखा। नए कानून के तहत जबरन, लालच या धोखे से धर्म परिवर्तन कराने पर कड़ी सजा और गैर-जमानती धाराएं लगेंगी। लव जिहाद के मामलों में अधिकतम 20 साल की कैद का प्रावधान।

जयपुर। राजस्थान सरकार ने जबरन या बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन रोकने के लिए कड़ा कानून लागू कर दिया है। गृह विभाग ने राजस्थान प्रोहिबिशन ऑफ अनलॉफुल कन्वर्जन ऑफ  रिलिजन एक्ट 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। गृह विभाग ने महानिदेशक पुलिस, समस्त जिला कलक्टर और जिला मजिस्ट्रेट को इस संबंध में पत्र लिखा है। नए कानून के तहत जबरन, लालच या धोखे से धर्म परिवर्तन कराने पर कड़ी सजा और गैर-जमानती धाराएं लगेंगी। लव जिहाद के मामलों में अधिकतम 20 साल की कैद का प्रावधान है। साथ ही केवल धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से की गई शादी कोर्ट से रद्द करवाई जा सकेगी। जो व्यक्ति अपनी मर्जी से धर्म बदलना चाहता है, उसे कम से कम 90 दिन पहले कलक्टर या एडीएम को आवेदन देना होगा। धर्म परिवर्तन कराने वाले धर्माचार्य को 60 दिन पूर्व नोटिस देना होगा। प्रशासन इन घोषणाओं को सार्वजनिक कर दो महीने तक आपत्तियां मांगेगा।

घर वापसी पर कानून लागू नहीं: कानून में यह भी प्रावधान है कि सामूहिक धर्मांतरण कराने वाली संस्थाओं की इमारतों को सील या तोड़ा जा सकेगा। प्रशासन जांच के बाद बुलडोजर कार्रवाई करेगा। घर वापसी को धर्म परिवर्तन नहीं माना जाएगा। यानी मूल धर्म में लौटने वालों पर यह कानून लागू नहीं होगा।

कानून के मुख्य प्रावधान
लव जिहाद पर अधिकतम 20 साल की सजा
धर्म परिवर्तन से पहले सरकारी अनुमति अनिवार्य
गैर-जमानती अपराध के रूप में दर्ज होगा मामला
सामूहिक धमांर्तरण पर बुलडोजर कार्रवाई
घर वापसी धर्म परिवर्तन नहीं मानी जाएगी
र्म परिवर्तन के उद्देश्य से की गई शादी रद्द 

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने हाल ही में खरीदी गई 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसों का विभिन्न डिपो में आवंटन।...
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन