हथियारबंद बदमाशों का पार्षद के घर धावा : पार्षद और पति को किया घायल, पांच लाख की नकदी ले उड़े

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

हथियारबंद बदमाशों का पार्षद के घर धावा : पार्षद और पति को किया घायल, पांच लाख की नकदी ले उड़े

वार्ड 35 की पार्षद के मीना की ढाणी स्थित घर पर गुरुवार रात हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने पार्षद उनके पति को घायल कर दिया। दोनों ने कमरे को अंदर से बंद कर अपनी जान बचाई। बदमाशों ने पार्षद के मकान एवं वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच बदमाश एक तिजोरी से पांच लाख की नकदी ले उड़े।

चाकसू। वार्ड 35 की पार्षद के मीना की ढाणी स्थित घर पर गुरुवार रात हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने पार्षद उनके पति को घायल कर दिया। दोनों ने कमरे को अंदर से बंद कर अपनी जान बचाई। बदमाशों ने पार्षद के मकान एवं वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच बदमाश एक तिजोरी से पांच लाख की नकदी ले उड़े। पार्षद पति धनकंवर मीना ने बताया कि करीब एक बजे बदमाशों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोला तो चार वाहनों में सवार होकर आए हथियारबंद एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने घर में घुसते ही मारना पीटना शुरू कर दिया। वे और उनकी पत्नी ममता मीना जैसे तैसे घर के पिछवाड़े बने कमरे में घुस गए और अंदर से बंद कर लिया।

इस पर आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और आलमारी में रखे पांच लाख से अधिक नकदी लेकर फरार हो गए। विधायक ने दिए सख्त निर्देश: चाकसू विधायक रामवतार बैरवा भी पार्षद एवं परिजनों से मामले की जानकारी ली। विधायक ने मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। पीड़ित की ओर से एक आरोपी के नामजद सहित एक दर्जन से अधिक बदमाशों के खिलाफ चाकसू पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।   

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और उसके...
पुलिसकर्मी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार
लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से दिन-दहाड़े लूट, आरोपी की तलाश जारी
नवविवाहिता ने लगाई फांसी : फंदे से लटक कर दे दी जान, मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
केंद्र सरकार ने बर्बाद की देश की अर्थव्यवस्था : एशिया में सबसे ज्यादा गिरा रुपया, कांग्रेस ने कहा- रिकार्ड गिरावट बनी हमारी साख का सवाल 
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में सुंदरकाण्ड पाठ एवं महाप्रसादी का आयोजन, लगभग 2000 से अधिक लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की
गंगनहर में 21 जनवरी से बंदी : फिरोजपुर फीडर बनेगा पक्का, किसानों को पुरानी बीकानेर कैनाल से मिलेगा पानी