आर्मी ने मनाया वेटरर्न्स डे : सैनिकों की साझा विरासत को किया सलाम, शहीदों के परिवार से आई वीर नारियों का भी सम्मान

कई जगह बेहतरीन जॉब और अवसरों की जानकारी दी

आर्मी ने मनाया वेटरर्न्स डे : सैनिकों की साझा विरासत को किया सलाम, शहीदों के परिवार से आई वीर नारियों का भी सम्मान

आर्मी की तरफ से बुधवार को पोलो ग्राउंड आर्मी ग्राउंड में वेटरर्न्स डे मनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान आर्मी के वर्तमान जवानों, पूर्व सैनिकों, अफसरों और उनके परिवार के योगदान को सराहा गया। आर्मी के बड़े अफसरों ने सैनिकों और उनके परिवारों के जज्बे को सलाम करते हुए देश सेवा में उनके योगदान को अतुलनीय बताया।

जयपुर। आर्मी की तरफ से बुधवार को पोलो ग्राउंड आर्मी ग्राउंड में वेटरर्न्स डे मनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान आर्मी के वर्तमान जवानों, पूर्व सैनिकों, अफसरों और उनके परिवार के योगदान को सराहा गया। मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख सीडीएस उपेंद्र द्विवेदी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कई पूर्व सेना प्रमुख भी इस अवसर पर मौजूद रहे। आर्मी के बड़े अफसरों ने सैनिकों और उनके परिवारों के जज्बे को सलाम करते हुए देश सेवा में उनके योगदान को अतुलनीय बताया। इस दौरान एक लघु फ़िल्म भी प्रदर्शित कर सेना के जवानों के शौर्य, साहस और समर्पण को बताया गया। इस अवसर पर सैनिकों के परिवारों के लिए वेलफेयर स्कीम की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही, पूर्व सैनिकों को सेवानिवृत्ति के बाद कई जगह बेहतरीन जॉब और अवसरों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर द्विवेदी ने शहीदों और वीरांगनाओं को लेकर जारी वेलफेयर योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि आर्मी अपने वेटरर्न्स को कभी भूलती नहीं और जीवन भर उन परिवारों को जोड़े रखने का काम करती है।

समय के साथ आर्मी में भी कई अहम बदलाव हुए हैं, मगर सेना की असली ताकत तकनीक व बदलावों से ज्यादा उनके जवानों की है, जो देश को परिवार मानकर सुरक्षा में पूरी जिंदगी लगा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान शहीदों के परिवार से आई वीर नारियों का भी सम्मान किया गया। साथ ही कर्नल राठौड़ ने एक मैगजीन का भी विमोचन किया। कार्यक्रम के अंत में द्विवेदी सहित वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष साधना द्विवेदी ने भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों के बीच पहुंचकर उनके बारे में जाना और वेलफेयर योजनाओं के लाभ मिलने के बारे में भी जानकारी ली। कई भूतपूर्व सैनिकों के परिवारजनों ने इनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब