परिवहन आयुक्त पद संभालते ही सख़्त तेवर : पुरुषोत्तम शर्मा बोले- इलीगल एक्टिविटी बर्दाश्त नहीं, 7 डिजिट घोटाले में नहीं होगी ढिलाई

सड़क हादसों को रोकने के लिए हर संभव कदम

परिवहन आयुक्त पद संभालते ही सख़्त तेवर : पुरुषोत्तम शर्मा बोले- इलीगल एक्टिविटी बर्दाश्त नहीं, 7 डिजिट घोटाले में नहीं होगी ढिलाई

राज्य के नए परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने मंगलवार को परिवहन मुख्यालय में पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण के दौरान अतिरिक्त आयुक्त ओपी बुनकर, रेणु खंडेलवाल तथा उपपरिवहन आयुक्त राकेश मीणा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने शर्मा का स्वागत किया। पदभार संभालते ही शर्मा ने विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताएँ ही विभाग की प्राथमिकताएँ होंगी।

जयपुर। राज्य के नए परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने मंगलवार को परिवहन मुख्यालय में पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण के दौरान अतिरिक्त आयुक्त ओपी बुनकर, रेणु खंडेलवाल तथा उप परिवहन आयुक्त राकेश मीणा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने शर्मा का स्वागत किया। पदभार संभालते ही शर्मा ने विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताएँ ही विभाग की प्राथमिकताएँ होंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवहन विभाग से जुड़े हर कार्य में दक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनता को बेहतर सेवाएँ मिल सकें। शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा राज्य सरकार का अत्यंत संवेदनशील विषय है, इसलिए सड़क हादसों को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने संकेत दिए कि विभाग दुर्घटना-नियंत्रण से जुड़ी रणनीतियों को और मजबूत करेगा तथा फील्ड स्तर पर विशेष निगरानी बढ़ाई जाएगी। 7 डिजिट नंबर घोटाले पर कड़े रुख का संदेश देते हुए शर्मा ने साफ कहा कि “इस मामले में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने कहा कि इलीगल एक्टिविटी और अनियमितताओं से कोई समझौता नहीं होगा। विभाग में टीमवर्क को बढ़ावा देते हुए उन्होंने अधिकारियों को मिलकर पारदर्शी और सख्त कार्रवाई का वातावरण तैयार करने के निर्देश दिए। नए आयुक्त के सख्त रुख और स्पष्ट रोडमैप से संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में परिवहन विभाग में बड़े स्तर पर व्यवस्थागत सुधार और जवाबदेही का दौर देखने को मिलेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन