अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : कुशासन से त्रस्त राजस्थान, स्वास्थ्य योजनाएं बंद

राजस्थान की जनता महंगाई और महंगे इलाज से परेशान

अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : कुशासन से त्रस्त राजस्थान, स्वास्थ्य योजनाएं बंद
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर कुशासन का आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान की जनता महंगाई और महंगे इलाज से परेशान। उन्होंने अपनी सरकार की 25 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज योजना का उल्लेख किया। गहलोत ने आरोप लगाया कि नई सरकार ने योजनाएं रोकी।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर कुशासन का आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान की जनता महंगाई और महंगे इलाज से परेशान है।

उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार में 25 लाख तक का मुफ्त इलाज, टेस्ट, दवाएं और ऑपरेशन उपलब्ध कराए गए, जो दुनिया में अनोखा था। उदयपुर में एक महिला के हृदय वाल्व बदलने का साढ़े छह-सात लाख का खर्च शून्य रहा। गहलोत ने प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए 350 करोड़ की मंजूरी का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि नई सरकार ने योजनाएं रोक दीं। इमारतें खड़ी हैं, लेकिन डॉक्टर, नर्स और उपकरण नहीं। कानून-व्यवस्था बिगड़ी, चोरी-डकैती और छोटी बच्चियों के बलात्कार बढ़े। भ्रष्टाचार चरम पर है, आरएसएस-भाजपा का चाल-चरित्र-चेहरा उजागर हो चुका है।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया