रोजगार कार्यालय का सहायक प्रशासनिक अधिकारी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था भारत से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं 

केंद्रीय पूछताछ केंद्र पर सभी खुफिया एजेंसियों द्वारा विस्तार से पूछताछ की गई

रोजगार कार्यालय का सहायक प्रशासनिक अधिकारी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था भारत से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं 
राजस्थान इंटेलिजेंस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जैसलमेर के रोजगार कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी शकूर खान को जासूसी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है

जयपुर। राजस्थान इंटेलिजेंस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जैसलमेर के रोजगार कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी शकूर खान को जासूसी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह पाकिस्तान को भारत से जुड़ी सामरिक महत्व की गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था। महानिरीक्षक पुलिस सीआईडी सुरक्षा विष्णु कांत गुप्ता ने बताया कि शकूर खान की गतिविधियां काफी समय से संदिग्ध पाई जा रही थीं। इसी के चलते सुरक्षा एजेंसियों द्वारा उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। निगरानी के दौरान यह जानकारी सामने आई कि शकूर खान पाकिस्तान दूतावास में कार्यरत कुछ व्यक्तियों विशेषकर अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश और सोहेल कमर के साथ लगातार संपर्क में था। दानिश को पहले ही भारत सरकार द्वारा 'अवांछित व्यक्ति' घोषित कर वापस पाकिस्तान भेजा जा चुका है।
खान से जयपुर में केंद्रीय पूछताछ केंद्र पर सभी खुफिया एजेंसियों द्वारा विस्तार से पूछताछ की गई।

पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि वह जैसलमेर के रोजगार कार्यालय में सहायक प्रशासनिक अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त है। जांच में सामने आया कि उसने दानिश की मदद से कई बार पाकिस्तान का वीज़ा प्राप्त किया और पाकिस्तान की यात्राएं कीं। पाकिस्तान प्रवास के दौरान खान पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के एजेंटों से संपर्क साधने का आरोप है। आरोप है कि वह आईएसआई के बताए अनुसार भारत लौटकर सामरिक महत्व की सूचनाएं इकट्ठा करता था और उन्हें व्हाट्सएप जैसे माध्यमों से पाकिस्तान तक पहुंचाता था। यह एक गंभीर सुरक्षा उल्लंघन है, क्योंकि उसके पद के कारण उसे कई संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच हो सकती थी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस