श्याम नगर में महिला से लूट की कोशिश, सिर में गंभीर चोट

क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की जांच की

श्याम नगर में महिला से लूट की कोशिश, सिर में गंभीर चोट
श्याम नगर इलाके में रविवार रात एक महिला से लूट का प्रयास किया गया

जयपुर। श्याम नगर इलाके में रविवार रात एक महिला से लूट का प्रयास किया गया। इस दौरान महिला के सिर में गंभीर चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, श्याम नगर की रहने वाली 50 वर्षीय वंदना रात करीब 7:30 बजे पैदल घर लौट रही थीं। तभी पीछे से बाइक पर सवार एक नकाबपोश बदमाश आया और वंदना के हाथ में पकड़े पर्स को झपटने की कोशिश की। छीना-झपटी के दौरान वंदना संतुलन खो बैठीं और मुंह के बल सड़क पर गिर पड़ीं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश महिला को घायल अवस्था में सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायल महिला को देखा और उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत वंदना को पास के बदरवास स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस ने श्याम नगर क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की जांच की है। एक कैमरे में बदमाश की करतूत कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि लुटेरे ने झपट्टा मारते हुए महिला को गिरा दिया और फिर बाइक से तेजी से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ लूट की कोशिश और घायल करने की धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम इलाके में संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर बाइक सवार लुटेरे की पहचान की जा रही है।

Read More अश्विनी वैष्णव ने रेलवे अवसंरचना को मजबूत करने पर दिया जोर, रेलवे कर्मचारियों के सुझाव को सुना

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना