जयपुर में विजय जुलूस पर रोक, 25 सितंबर तक लागू रहेगी निषेधाज्ञा

पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में धारा 163 के तहत आदेश जारी

जयपुर में विजय जुलूस पर रोक, 25 सितंबर तक लागू रहेगी निषेधाज्ञा
नगरीय निकाय चुनाव-2026 के बाद जयपुर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में निर्वाचित सदस्यों, अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के विजय जुलूस पर रोक लगा दी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव पचार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी। आदेश 13 से 25 सितंबर तक प्रभावी।

जयपुर। नगरीय निकाय चुनाव-2026 के दौरान कानून-व्यवस्था और लोक शांति बनाए रखने के लिए जयपुर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में निर्वाचित सदस्यों, अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के विजय जुलूस पर रोक लगा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) राजीव पचार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी करते हुए यह आदेश दिया है। यह आदेश 13 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। राजस्थान निर्वाचन आयोग की ओर से 19 अगस्त 2026 को घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर तथा द्वितीय चरण का मतदान 11 सितंबर को निर्धारित है। मतगणना 14 सितंबर को होगी। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर तथा उपाध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को निर्वाचन प्रक्रिया प्रस्तावित है।

आदेश में कहा गया है कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी निर्वाचित सदस्य, अध्यक्ष या उपाध्यक्ष द्वारा किसी भी प्रकार का विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। पुलिस प्रशासन का मानना है कि चुनाव परिणाम के बाद विजय जुलूसों से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने तथा लोक शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आवश्यक है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सऊदी अरब में हूती हमलों पर भारत सख्त, नागरिक और आर्थिक ठिकानों को निशाना बनाने की कड़ी निंदा की सऊदी अरब में हूती हमलों पर भारत सख्त, नागरिक और आर्थिक ठिकानों को निशाना बनाने की कड़ी निंदा की
भारत ने सऊदी अरब के नागरिक और आर्थिक ठिकानों पर हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़े शब्दों...
दोपहर 1 बजे तक 60.44 प्रतिशत मतदान, लोकतंत्र के उत्सव में उमड़ा जनसैलाब
‘मिर्जापुर : द मूवी’ में शूरवीर गीत के इस्तेमाल पर राजेंद्र राठौड़ ने जताया विरोध, ऐतिहासिक महापुरुषों से जुड़े प्रतीकों के गलत इस्तेमाल पर रोक की मांग
सीएम भजनलाल शर्मा का जयपुर में रोड शो: सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक भाजपा ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन
एएसआई के शुल्क वाले संरक्षित स्मारकों की संशोधित सूची प्रस्तावित, नए स्मारकों को शामिल करने की तैयारी
मतदान केंद्रों पर पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी, खुद संभाली चुनावी कमान
रबी फसल के दौरान रहेगा जल संकट, किसानों को कम पानी वाली फसलों की बुआई की सलाह