दीपावली से पहले जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1432 किलो पटाखे और 190 किलो विस्फोटक जब्त
फैक्ट्री व तीन गोदाम सील
जयपुर के जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में पुलिस ने दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए मैजिक फायर वर्क्स नामक अवैध पटाखा फैक्ट्री और तीन गोदामों को सील कर दिया। मौके से 1432 किलो पटाखे और 190 किलो विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। फरार फैक्ट्री संचालक जहीर अहमद की तलाश जारी है।
जयपुर। दीपावली से पहले पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र स्थित मैजिक फायर वर्क्स नामक फैक्ट्री और उससे जुड़े तीन गोदाम सील कर दिए। पुलिस ने मौके से 1432 किलो तैयार पटाखे, 190 किलो विस्फोटक कच्चा माल तथा पटाखा बनाने के उपकरण जब्त किए हैं।
डीसीपी जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि सीएसटी और जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री के निर्माण और भंडारण का खुलासा किया। टीम ने फैक्ट्री संचालक जहीर अहमद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Oct 2026 19:00:59
राजस्थान के अलवर जिले में गरवाजी मंदिर के पास 50 वर्षीय सूबे सिंह का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...
दीपावली से पहले जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1432 किलो पटाखे और 190 किलो विस्फोटक जब्त

Comment List