शहर चलो अभियान में बड़ी राहत : पुरानी आबादी को पट्टा मिलने की राह हुई आसान, सात दिन में दर्ज होंगी आपत्तियां

बाहरी व आंतरिक विकास शुल्क भी उसी अनुसार वसूले

शहर चलो अभियान में बड़ी राहत : पुरानी आबादी को पट्टा मिलने की राह हुई आसान, सात दिन में दर्ज होंगी आपत्तियां
शहर चलो अभियान के तहत पुराने शहरी क्षेत्रों में भूमिहीनों को बड़ी राहत। भूखंडों के पट्टे देने की प्रक्रिया सरल। अब स्वामित्व दस्तावेज नहीं, कब्जे के प्रमाण पर भरोसा किया जाएगा। आपत्तियों की अवधि 7 दिन तय, और 24 जुलाई 2025 से पहले स्वीकृत योजनाओं पर पुरानी टाउनशिप दरें लागू रहेंगी।

जयपुर। प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार ने ‘शहर चलो अभियान’ के अंतर्गत आमजन को बड़ी राहत दी है। अब पुराने शहरी क्षेत्रों में बसे लोगों को भूखंड का मालिकाना हक पाने में आसानी होगी। स्वायत्त शासन विभाग ने इस संबंध में सभी निकायों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने बताया कि 300 वर्ग मीटर तक के भूखंडों के पट्टे जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। अब पट्टा लेने के लिए भूखंड के स्वामित्व के दस्तावेज देना अनिवार्य नहीं होगा। इसके स्थान पर आवेदक को कब्जे के प्रमाण देने होंगे। सामान्य वर्ग के आवेदकों को 1 जनवरी 1990 से पहले और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के आवेदकों को 1 जनवरी 1996 से पहले के कब्जे के दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

इसके अलावा, पट्टों, नामांतरण और उपविभाजन जैसे मामलों में आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि अब सात दिन तय की गई है। पहले कई निकाय 15 दिन का समय दे रहे थे, जिस पर विभाग ने स्पष्टीकरण जारी किया है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 24 जुलाई 2025 से पहले स्वीकृत योजनाओं पर पुरानी टाउनशिप नीति की दरें ही लागू होंगी, जिनमें बाहरी व आंतरिक विकास शुल्क भी उसी अनुसार वसूले जाएंगे।

मुख्य बिंदु

- आपत्ति अवधि घटाकर 7 दिन की गई।

Read More व्यापारियों की समस्याओं और जयपुर के व्यापारिक विकास पर मंथन, जयपुर व्यापार महासंघ की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

- 300 वर्ग मीटर तक के भूखंडों के लिए सरल पट्टा प्रक्रिया।

Read More भगवान रथ पर सवार होकर गुलाबी नगर की सडकों पर निकले : भक्तों ने उतारी आरती, हरे कृष्ण के संकीर्तन से गूंज समूचा माहौल

- स्वामित्व दस्तावेजों के बजाय कब्जे के प्रमाण पर्याप्त।

Read More राजस्थान में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा ऑडिट, कमियां मिलने पर स्वास्थ्य संस्थानों को सुधार के निर्देश

- पुरानी टाउनशिप नीति 24 जुलाई 2025 से पहले स्वीकृत योजनाओं पर लागू।

- SC/ST वर्ग को 1 जनवरी 1996 से पहले के कब्जे के दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

फायदा : पुरानी आबादी क्षेत्र में रहने वाले हजारों परिवारों को अब अपने भूखंड का कानूनी मालिकाना हक आसानी से मिल सकेगा, जिससे लंबे समय से अटके पट्टा प्रकरणों का समाधान होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई