BJP 3rd List: भाजपा की तीसरी सूची आज हो सकती है जारी, अब तक 124 प्रत्याशियों की हो चुकी है घोषणा
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की आज तीसरी सूची जारी हो सकती है। भारतीय जनता पार्टी ने दो सूचियों में 124 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की आज तीसरी सूची जारी हो सकती है। भारतीय जनता पार्टी ने दो सूचियों में 124 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। बीजेपी की पहली सूची में 41 नाम थे जबकि दूसरी सूची में 83 प्रत्याशियों की घोषणा हुई थी।
आज शाम 6 बजे होगी सीईसी की बैठक
प्रदेश भाजपा के कोर नेताओं ने बीते शुक्रवार साढ़े चार घंटे के मैराथन मंथन के बाद हर सीट पर सर्वसम्मति से 3 से 5 नामों का पैनल तैयार किया था। जिस पर 1 नवम्बर को दिल्ली में पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ फाइनल चर्चा होगी, जिसमें केंद्रीय नेतृत्व के सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक आए नामों और प्रदेश नेताओं के तैयार पैनल को सामने रखकर सीटवार प्रत्याशियों की सूची तय होगी। इस पर आज पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मुहर लग जाएगी।
तीसरी सूची में 60 से अधिक प्रत्याशी हो सकते हैं तय
जानकारी के अनुसार भाजपा की तीसरी सूची में 60 से अधिक प्रत्याशी तय हो सकते हैं। शेष 10-15 सीटों पर नाम 4 या 5 नवम्बर को नामांकन से ठीक पूर्व जारी होंगे।
ये है बीजेपी की 41 नामों की पहली सूची
गंगानगर- जयदीप बिहाणी
भादरा- संजीव बेनीवाल
डूंगरगढ़- ताराचंद सारस्वत
सुजानगढ़ (अजा)- संतोष मेघवाल
झुंझुनू- बबलू चौधरी
मण्डावा- नरेन्द्र कुमार, सांसद
नवलगढ़- विक्रम सिंह जाखल
उदयपुरवाटी- शुभकरण चौधरी
फतेहपुर- श्रवण चौधरी
लक्षमणगढ़- सुभाष मेहरिया
दांता रामगढ़- गजानंद कुमावत
कोटपूतली- हंसराज पटेल गुर्जर
दूदू (अजा)- डॉ० प्रेम चंद बैरवा
झोटवाड़ा- राज्यवर्धन राठोड़, सांसद
विद्याधर नगर- दिया कुमारी, सांसद
बस्सी (अजजा)- चन्द्रमोहन मीणा, रिटायर्ड IAS
तिजारा- बाबा बालकनाथ, सांसद
बानसूर- देवी सिंह शेखावत
अलवर ग्रामीण (अजा)- जयराम जाटव
नगर- जवाहर सिंह बेडम
वैर (अजा)- बहादुर सिंह कोली
हिण्डौन (अजा)- राजकुमारी जाटव
सपोटरा (अजजा)- हंसराज मीणा
बांदीकुई- भागचंद डाकरा
लालसोट (अजजा)- रामबिलास मीणा
बामनवास (अजजा)- राजेंद्र मीणा
सवाई माधोपुर- डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, सांसद
देवली- उनिअरा- विजय बैंसला
किशनगढ़- भागीरथ चौधरी, सांसद
केकड़ी- शत्रुघन गौतम
बिलाडा (अजा)-अर्जुनलाल गर्ग
बायतू - बालाराम मुंढ
सांचोर- देवजी पटेल, सांसद
खेरवाड़ा (अजजा)- नानालाल आहरी
डूंगरपुर (अजजा)- बंसीलाल कटारा
सागवाडा (अजजा)- शंकर डेचा
चोरासी (अजजा)- सुशील कटारा
बागीदौरा (अजजा) -कृष्णा कटारा
कुशलगढ़ (अजजा)- भीमाभाई डामोर
माण्डल- उदयलाल भडाणा
सहाडा- लादूलाल पितलिया
ये है बीजेपी की 83 प्रत्याशियों की दूसरी सूची
जयपुर- भजनलाल शर्मा
झालरापाटन- वसुंधरा राजे
तारानगर- राजेंद्र राठौड़
बीकानेर पूर्व- सिद्धि कुमारी
लूणकरणसर- सुमित गोदारा
नोखा- बिहारी लाल बिश्नोई
चूरू- हरलाल सहारन
रतनगढ़- अभिषेक महर्षि
सूरजगढ़- संतोष अहलावत
धोद- गोवर्धन वर्मा
नीमकाथाना- प्रेम सिंह बाजोर
श्रीमाधोपुर- झाबर सिंह खर्रा
चौमूं- रामलाल शर्मा
फुलेरा- निर्मल कुमावत
आमेर- सतीश पूनिया
मालवीय नगर- कालीचरण सराफ
बगरू- कैलाश वर्मा
चाकसू- रामावतार बैरवा
मुंडावर- मनजीत धर्मपाल चौधरी
थानागाजी- हेमसिंह भड़ाना
अलवर शहर- संजय शर्मा
डीग कुम्हेर- शैलेश सिंह
धौलपुर- शिवचरण कुशवाहा
खंडार- जितेंद्र गोठवाल
मालपुरा- कन्हैया लाल चौधरी
पुष्कर- सुरेश सिंह रावत
अजमेर उत्तर- वासुदेव देवनानी
अजमेर दक्षिण- अनीता भदेल
नसीराबाद- रामस्वरूप लांबा
ब्यावर- शंकर सिंह रावत
नागौर- डॉक्टर ज्योति मिर्धा
मेड़ता-लक्ष्मण राम मेघवाल
मकराना- सुमित
परबतसर- मानसिंह केसरिया
जैतारण- अविनाश गहलोत
सोजत- शोभा चौहान
पाली- ज्ञानचंद पारख
बाली- पुष्पेंद्र सिंह राणावत
सुमेरपुर- जोगाराम कुमावत
सूरसागर-देवेंद्र जोशी
पोकरण- प्रताप पुरी महाराज
सिवान-हमीर सिंह,
चौहटन- हराम मेघवाल
सिरोही- ओटाराम देवासी
उदयपुर ग्रामीण- फूल सिंह मीणा
उदयपुर- ताराचंद जैन

Comment List