बजट अंतिमीकरण समिति की बैठक कार्यक्रम में संशोधन, नई तिथियां जारी

विभाग ने संशोधित कार्यक्रम जारी

बजट अंतिमीकरण समिति की बैठक कार्यक्रम में संशोधन, नई तिथियां जारी

वित्त विभाग ने वर्ष 2026-27 के बजट तथा पुनरीक्षित अनुमान 2025-26 के लिए गठित बजट अंतिमीकरण समिति (BFC) की बैठकों के कार्यक्रम में संशोधन किया है। इस संबंध में विभाग ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया। आदेश के अनुसार, यह बैठकें वित्त सचिवालय, जयपुर स्थित मुख्य भवन के भूतल पर कक्ष संख्या-12 में आयोजित की जाएंगी।

जयपुर। वित्त विभाग ने वर्ष 2026-27 के बजट तथा पुनरीक्षित अनुमान 2025-26 के लिए गठित बजट अंतिमीकरण समिति (BFC) की बैठकों के कार्यक्रम में संशोधन किया है। इस संबंध में विभाग ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया। आदेश के अनुसार, यह बैठकें वित्त सचिवालय, जयपुर स्थित मुख्य भवन के भूतल पर कक्ष संख्या-12 में आयोजित की जाएंगी। संशोधित कार्यक्रम के तहत साक्षरता एवं सतत शिक्षा निदेशक की बैठक 31 दिसंबर 2025 को अपराह्न 4 बजे के स्थान पर अब 1 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11.30 बजे होगी। इसी प्रकार रामानंदाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर की बैठक 31 दिसंबर 2025 को सायं 5 बजे के बजाय 1 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे निर्धारित की गई है।

सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय समूह, जयपुर की बैठक 31 दिसंबर 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे के स्थान पर अब 6 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे होगी। वहीं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, जयपुर की बैठक 31 दिसंबर 2025 को अपराह्न 2.30 बजे के स्थान पर 6 जनवरी 2026 को उसी समय आयोजित होगी। वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि बैठक से संबंधित अन्य सभी निर्देश पूर्ववत ही लागू रहेंगे। यह संशोधन संबंधित विभागों को समयबद्ध रूप से बजट प्रस्ताव प्रस्तुत करने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब