बिल्डर की बेटी ने लगाए पुलिस पर भूमाफियाओं के साथ संलिप्त होने के आरोप

कहा- 90 प्रतिशत आरोप बेबुनियाद

बिल्डर की बेटी ने लगाए पुलिस पर भूमाफियाओं के साथ संलिप्त होने के आरोप

मीनल ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पिता पर दबाब बनाने के लिए बैक-टू-बैक एफआईआर दर्ज की जा रही हैं।

जयपुर। जयपुर में एसएनजी ग्रुप के बिल्डर की बेटी ने बुधवार को नारायण सिंह सर्किल स्थित पिंक सिटी प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में पिता पर लगे आरोपों को झूठा बताया और भू-माफियाओं के साथ पुलिस के लिप्त होने की बात कही। बिल्डर सत्यनारायण गुप्ता की बेटी मीनल गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उनके पिता पर लगाए आरोपों में 84 मामलों में हिस्ट्रीशीट खोली थी, जिनमें से 90 फीसदी आरोप झूठे और बेबुनियााद हैं। जिनमें से अधिकतम को कोर्ट ने बंद कर दिया है, वहीं कई मुकदमों में एफआर लग चुकी है। मीनल ने पुलिस के बड़े अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस भी भू-माफियाओं के साथ मिली हुई है। इसलिए बंद मामलों को फिर से खोल रही है। 

बेटी ने खाली कागजों पर हस्ताक्षर कराने के आरोप लगाए
मीनल ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पिता पर दबाब बनाने के लिए बैक-टू-बैक एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। उसके पिता से पुलिस ने 19 जनवरी 2022 को जबरन खाली कागजात पर गिरफ्तारी का भय दिखा कर हस्ताक्षर कराए। जिनका दुरुपयोग कर उसके पिता को खुद की कम्पनी में डायरेक्टर पद से हटा दिया और सम्पत्तियों को खुर्दबुर्द किया। इसकी शिकायत डीजीपी को भी कर चुके हैं। उसने कहा कि विवाद का मूल कारण 2012 में एसएसआईपी प्राईवेट लिमिटेड नाम से ताराचंद चौधरी के साथ मिलकर बनाई कम्पनी थी। 200 बीघा जमीन खरीदने के लिए कृष्ण मूंदड़ा को शामिल किया था। बाद में वह एकतरफा फैसले लेने लगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा